ePaper

क्या आपने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन का ओरिजनल लिरिक्स सुना है ?

Updated at : 22 Jan 2024 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आपने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन का ओरिजनल लिरिक्स सुना है ?

रघुपति राघव राजा राम भजन तो आप सबों ने सुना होगा. आज हम आपको इस भजन के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, संभवत: आपको उसकी जानकारी ना हो. इस भजन के दो प्रारूप है. एक है इसका ओरिजनल वर्जन और दूसरा महात्मा गांधी द्वारा गाया जाने वाला वर्जन.

विज्ञापन

आज पूरा देश राम नाम में रम गया है. हर तरफ प्रभु राम का नाम गुंजायमान है. अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भगवान राम की आराधना के लिए गाया जाने वाला चर्चित भजन वहां गुंजायमान था. ‘रघुपति राघव राजा राम’ लोगों के बीच लोकप्रिय राम भजन है. इसे कई तरीके से लोग गाते हैं. कुछ गायकों ने इस पर रैप भी बनाया है. इन सबमें सबसे चर्चित है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा गाया जाने वाला राम भजन. क्या आप जानते हैं कि रघुपति राघव राजा राम के दो अलग-अलग लिरिक्स हैं. पहला वो जो हम लगातार सुनते आ रहे हैं, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी प्रार्थना सभा में गाया करते थे और एक वो जो इससे थोड़ा अलग है जो इस भजन का ओरिजनल वर्जन है. आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों भजन के बारे में.

ये हैं राष्ट्रपिता द्वारा गाया जाने वाला भजन

रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम र

घुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

सीता राम सीता राम

भज प्यारे तू सीता राम

सीता राम सीता राम

भज प्यारे तू सीता

राम रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सन्मति दे भगवान

ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सन्मति दे भगवान

रघुपति राघव राजा राम

पतित पावन सीता राम

Also Read: Video: चारों तरफ गूंजा राम का नाम, आज रामलला होंगे अयोध्या में विराजमान
ये है भजन का ओरिजनल लिरिक्स

रघुपति राघव राजाराम |

पतित पावन सीताराम ॥

सुंदर विग्रह मेघश्याम |

गंगा तुलसी शालग्राम ॥

भद्रगिरीश्वर सीताराम |

भगत-जनप्रिय सीताराम ॥

जानकीरमणा सीताराम |

जयजय राघव सीताराम ॥

रघुपति राघव राजाराम |

पतित पावन सीताराम ॥

रघुपति राघव राजाराम |

पतित पावन सीताराम ॥

Also Read: Video: राम मंदिर में विराजे भगवान, गर्भ गृह में पूरा हुआ पूजा-अनुष्ठान

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola