ePaper

Quick Gujarati Breakfast Ideas: फेमस गुजराती ब्रेकफास्ट आइडियाज जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं

Updated at : 18 Oct 2025 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Quick Gujrati Breakfast Ideas

Quick Gujrati Breakfast Ideas

दिन की शुरुआत करें गुजराती स्वाद से! पोहा, थेपला, ढोकला जैसे टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडियाज मिनटों में बनाएं और सबका दिल जीतें.

विज्ञापन

Quick Gujarati Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत का सबसे अहम हिस्सा होता है. जिसे कभी स्किप नहीं करना चाहिए. अगर आप हर सुबह यह सोचते हैं कि आज नाश्ते में क्या बनाऊं? तो गुजराती ब्रेकफास्ट भी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. साउथ इंडियन, गुजराती ब्रेक्फस्ट हेल्दी एण्ड लाइट ऑप्शन है. जिसमे गुजराती डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और एनर्जी देने वाली होती हैं. कम तेल और घर पर उपलब्ध रहने वाली सामग्री से तैयार होने वाली ये रेसिपीज आपके समय की भी बचत करती हैं.

10 Quick Gujarati Breakfast Ideas: सुबह की शुरुआत करें इन 10 झटपट गुजराती ब्रेकफास्ट से

10 Quick Gujrati Breakfast Ideas
10 quick gujrati breakfast ideas

1. Poha (पोहा / बटाटा पोहा / कांदा पोहा)

पोहा एक हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है जो हर घर में फटाफट बन जाता है. इसमें प्याज़, आलू, राई, करी पत्ते और हल्दी का तड़का लगाकर ऊपर से नींबू का रस और सेव डालें. यह पेट भरता है और सुबह की एनर्जी देता है.

2. Thepla (थेपला – मेथी, लौकी या पालक थेपला)

थेपला गुजराती घरों में रोज बनने वाला हेल्दी नाश्ता है. मेथी, लौकी या पालक के साथ बने थेपले मुलायम और टेस्टी होते हैं. इन्हें दही या अचार के साथ खाने का मज़ा ही कुछ और है. ये ट्रेवल के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि लंबे समय तक खराब नहीं होते.

3. Dhokla (ढोकला)

ढोकला बेसन से बना सॉफ्ट और स्पंजी स्नैक है जो बहुत हल्का होता है. सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार हो जाता है और इसे नाश्ते या चाय टाइम में दोनों समय खाया जा सकता है. ऊपर से तड़का और हरी मिर्च डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

4. Handvo (हैंडवो)

हैंडवो दाल, चावल और सब्जियों से बना प्रोटीन से भरपूर व्यंजन है. इसे पैन या ओवन में पकाया जा सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम हैंडवो सुबह के लिए एक परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट है.

5. Gujarati Upma (गुजराती मसाला उपमा)

उपमा एक क्लासिक डिश है, लेकिन गुजराती स्टाइल में इसे मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्तों का तड़का लगाकर बनाया जाता है. इसका मसालेदार स्वाद सुबह की चाय के साथ एकदम फिट बैठता है और इसे बच्चे भी शौक से खाते हैं.

6. Khaman (खमण)

खमण दिखने में ढोकले जैसा होता है लेकिन यह और भी मुलायम और थोड़ा मीठा होता है. ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का डालें और हरी चटनी के साथ परोसें. इसका स्वाद एक बार खाने के बाद बार-बार याद आता है.

7. Fafda – Jalebi (फाफड़ा-जलेबी)

फाफड़ा-जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह गुजराती ब्रेकफास्ट का सबसे मशहूर कॉम्बिनेशन है. करारे फाफड़े और मीठी जलेबी का मेल हर त्योहार या रविवार की सुबह को खास बना देता है.

8. Muthiya (मुठिया)

मेथी, लौकी या पालक की मुठिया स्टीम करके बनाई जाती है, जिससे ये बहुत हेल्दी बनती है. इसके बाद इसमें हल्का सा तड़का डालकर इसे क्रिस्पी बनाया जाता है. इसे चाय या हरी चटनी के साथ खाने का मज़ा अलग ही होता है.

9. Khichu (खिचू)

खिचू राइस फ्लोर से बनी बेहद सिंपल लेकिन स्वादिष्ट डिश है. इसे भाप में पकाया जाता है और ऊपर से तेल, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर परोसा जाता है. ये पेट के लिए हल्की और पचने में आसान होती है.

10. Rotlo with Chutney or Curd (रोटला दही या चटनी के साथ)

बाजरे या ज्वार के रोटले के साथ दही या हरी चटनी का कॉम्बिनेशन सादा लेकिन बहुत पौष्टिक होता है. सर्दियों में मक्खन या गुड़ के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

गुजराती नाश्ता अपने हल्के स्वाद, पौष्टिकता और झटपट बनने के लिए जाना जाता है. अगर आप व्यस्त सुबहों में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ये आइडियाज (10 Quick Gujarati Breakfast Ideas) जरूर ट्राई करें.

Also Read: Dhanteras Special Kheer Recipe: धनतेरस पर बनाएं 3 तरह की पारंपरिक खीर – कद्दू मलाई खीर, काजू मावा खीर, गुड़ चावल की खीर  

Also Read: Diwali Special Gulab Jamun Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसा सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, चखते ही सब कहेंगे वाह

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola