ePaper

Sabudana Chips Recipe: सिर्फ 10 मिनट में इस तरह बनाएं क्रिस्पी और क्रंची साबुदाना चिप्स, व्रत और नाश्ते दोनों के लिए परफेक्ट

Updated at : 21 Jul 2025 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
sabudana chips recipe

AI generated image

Sabudana Chips Recipe: साबुदाना चिप्स न केवल व्रत के दौरान बल्कि रोजाना नाश्ते में भी एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे आप चाय के साथ या किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं. आप इसे एक बार बनाकर हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sabudana Chips Recipe: अगर आप व्रत या नाश्ते के समय कुछ हल्का, टेस्टी और क्रिस्पी खाने की सोच रहे हैं, तो साबुदाना चिप्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. साबुदाना न केवल एनर्जी से भरपूर होता है, बल्कि व्रत या उपवास के दौरान डाइजेशन में भी आसान होता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न समय की बर्बादी होती है. अगर आपको इस डिश को घर पर बनाने में दिलचस्पी है तो इसे आज हम आपको बताएंगे कि घर पर किस तरह से बना सकते हैं स्वादिष्ट और कुरकुरी साबुदाना चिप्स.

साबुदाना चिप्स के लिए सामग्री

  • साबुदाना – 1 कप
  • पानी – भिगोने के लिए
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • तलने के लिए तेल

ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की

ये भी पढ़ें: Dalia Poha Recipe: जब से खाया है सुबह का नाश्ता बना सभी का फेवरेट, जानें कैसे बनाएं परफेक्ट दलिया पोहा

साबुदाना चिप्स बनाने की विधि

  • साबुदाना को अच्छे से धोकर रातभर या कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इस बात का ध्यान रखें कि पानी की मात्रा इतनी हो कि साबुदाना अच्छी तरह भीग जाए, लेकिन पानी बच न जाए.
  • जब भीगा हुआ साबुदाना जब नरम हो जाए तो उसे एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें. अब इसमें सेंधा नमक, जीरा और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं. आप अगर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं जिससे चिप्स का स्वाद और बेहतर हो जाएगा.
  • अब एक मोटी पॉलीथिन शीट या प्लास्टिक की थाली लें. इसके बाद हाथ या चम्मच की मदद से साबुदाना का थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लें और उसे गोल चिप्स के आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि चिप्स ज्यादा मोटे न हों वरना सूखने में समय लगेगा.
  • अब इन चिप्स को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं. चिप्स जब पूरी तरह सूख जाएं और सख्त हो जाएं तो समझिए ये फ्राई करने के लिए तैयार हैं.
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार सूखे चिप्स को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें.

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola