ePaper

Promise Day 2024: अपने पार्टनर से करें ये वादे, मजबूत होगा आप का रिश्ता

Updated at : 10 Feb 2024 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Promise Day 2024: अपने पार्टनर से करें ये वादे, मजबूत होगा आप का रिश्ता

वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में ये हैं कुछ वादे जो आप अपने पार्टनर से कर सकते हैं. अगर आप इन्हें निभाने में कामयाब रहे तो आप का रिश्ता और भी सफल होगा.

विज्ञापन
undefined

साथ समय बिताने का वादा

कहा जाता है कि समय से बढ़कर और इससे कीमती कोई तोहफा नहीं होता. अगर आप अपने व्यस्त जीवन में किसी के लिए समय निकलते हैं इसका मतलब वो इंसान आप के लिए बेहद खास है. इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से प्रॉमिस करें कि चाहे कुछ भी हो जाए आप उनके लिए समय निकलते की पूरी कोशिश करेंगे.

undefined

एक दूसरे का सम्मान करने का वादा

सम्मान या इज्जत किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होती है. जब आप किसी लड़ाई या बहस में हो तो आप को ये ध्यान रखना चाहिए की चाहे कुछ भी हो जाए आप अपनी मर्यादा का खयाल रखें. इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से प्रॉमिस करें कि चाहे कुछ भी हो जाए आप कभी उनके लिए कोई गलत शब्द इस्तेमाल नहीं करेंगे और हमेशा उनकी इज्जत करेंगे.

undefined

खुलकर बात करने का वादा

कई बार ऐसा होता है कि आप अक्सर एक दूसरे से कई बातें छुपाते हैं या आधी चीज़ें ही अपने पार्टनर को बताते हैं, ऐसे में आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है. इसलिए इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से वादा करें की आप हमेशा उनसे खुलकर अपनी दिल की बात बताया करेंगे.

Also Read: Valentine’s Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज
undefined

अपने पार्टनर को सुनने का वादा

कम्युनिकेशन किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाता है. लेकिन अगर आप एक रिश्ते में सिर्फ अपनी बातें रखें और अपनी पार्टनर की न सुने, तो ये गलत है. इसलिए इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से वादा करें, की आप दोनों हमेशा एक दूसरे की बातें सुनेंगे और एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे.

undefined

अपने पार्टनर के सपनों को सपोर्ट करने का वादा

चाहे आप का पार्टनर सिंगर बनना चाहता हो, या डांसर , या आर्टिस्ट, उनसे प्रॉमिस करें कि चाहे जो भी हो जाए आप हमेशा उनके सपनों का सम्मान करेंगे और इन्हें पूरा करने में उनका साथ देंगे, अगर पूरी दुनिया भी उनके खिलाफ जाए तो भी आप उनके साथ खड़े रहेंगे.

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ
undefined

प्रयास करने का वादा

कई बार ऐसा होता है कि एक रिश्ते में एक इंसान अपना पूरा सहयोग देता है जबकि दूसरा उसकी कदर नहीं करता. ऐसे में इस प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से ये वादा करें कि चाहे कुछ भी हो, आप इस रिश्ते के लिए हर छोटे बड़े प्रयास करते रहेंगे.

undefined

एक साथ बूढ़े होने का वादा

आज का दौर ऐसा है कि लोगों के रिश्ते ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाते, रिलेशनशिप को आज के ज़माने में लोग काफी कैजुअल तरीके से लेने लगे हैं. ऐसे में अपने पार्टनर से वादा करें, कि आप एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और बुढ़ापे तक एक दूसरे का सहारा बनकर रहेंगे.

undefined

पुरानी बातों को भूलने का वादा

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने पार्टनर को पूर्व में की गई गलतियों के आधार पर वर्तमान में उनसे लड़ते हैं, ये गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते तो इनपर लड़ना फिजूल होता है. ऐसे में अपने पार्टनर से इस प्रॉमिस डे पर ये वादा करें कि आप कभी पुरानी बातों के वजह से अपना वर्तमान खराब नहीं करेंगे.

undefined

हमेशा साथ रहने का वादा

जीवन में कब क्या होगा, ये किसी को नहीं पता. हां लेकिन ये जरूर पता है कि अगर आप सच्चे दिल से किसी को चाहें और उसके साथ रिश्ता निभाना चाहें तो दुनिया की कोई ताकत आप को हरा नहीं सकती है. इसलिए इस प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि चाहे कुछ भी हो जाए आप दोनों मरते दम तक एक दूसरे का साथ निभाएंगे.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Valentine week पर इन मेहंदी डिजाइन से हाथों को सजाकर पार्टनर पर लुटाएं अपना प्यार
विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola