ePaper

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया चिंता से मुक्ति होने का उपाय, आप भी जानें

Updated at : 29 Dec 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने चिंता से मुक्त होने का बड़ा ही सरल उपाय बताया है. जो मनुष्य इस उपाय को अपना लेता है वह चिंता या तनाव से मुक्त हो जाता है.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान तनाव की समस्या से ग्रसित हो रहा है. चाहे बुजुर्ग हो या छोटे बच्चे हर आयु वर्ग के लोग किसी न किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि सब कुछ सही होते हुए भी मन उदास रहता है. इन्हीं सब परेशानियों से संबंधित एक श्रद्धालु ने प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में अर्जी लगाया था. जिसको लेकर महाराज ने तनाव दूर करने के उपाय सुझाए थे. ऐसे में अगर तनाव की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रेमानंद जी की इन बातों को जरूर अपनाएं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: जीवन में जरूर होंगे सफल, प्रेमानंद जी महाराज की इन विचारों को रखें याद

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: सपने में मृत रिश्तेदार दिखने के क्या हैं संकेत, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

प्रभु की चिंतन करें

प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, तनाव की समस्या से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपाय प्रभु का चिंतन है. अगर हम प्रभु का चिंतन बराबर करते रहते हैं तो हमारे मन में अच्छे विचार आते रहेंगे. यह कहा भी जाता है कि चिंता, चिता के समान होती है. यह इंसान को मन ही मन जलाकर खाक कर देती है.

नकारात्मक भाव होंगे दूर

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवत चिंतन करने से एक पल में सारे द्वेष नष्ट हो जाते हैं. उन्होंने कहा है कि इंसान आध्यात्म के सहारे नकारात्मक बातों को दूर कर सकता है. हम चाहे जितनी भी बड़ी चिंता से गुजर रहे हैं उसे भगवत चिंतन से ही दूर किया जा सकता है. भगवत चिंतन से हमारे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

इस तरह की रखें सोच

तनाव से मुक्त होने के लिए प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति आपको बुरा कहे तो यह समझिए कि यह आपको दंड स्वरूप मिला है. यह सोच रखें कि भगवान ने आपके बुरे कर्मों का दंड देकर पवित्र कर रहे हैं. यह भावना सिर्फ भगवत चिंतन से ही आ सकती है. इससे विवेक और बुद्धि जागृत होती है. ऐसे में हम चिंता से दूर रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने अमीर बनने के दिए ये बेहतरीन सुझाव, जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola