ePaper

PHOTOS : कौन होते हैं ब्लू जोन के लोग, जानिए उनकी डाइट प्लस लाइफस्टाइल

Updated at : 22 Oct 2023 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : कौन होते हैं ब्लू जोन के लोग, जानिए उनकी डाइट प्लस लाइफस्टाइल

स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र का ख्वाब सभी देखते हैं ये भी चाहते हैं कि उनके अपने भी सौ साल से अधिक जियें. क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग दुनिया में सबसे अधिक जीते हैं ? यह संख्याएं हैरान कर सकती हैं, लेकिन यह सच है कि ब्लू जोन में रहने वाले लोग दुनिया के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले लोग होते हैं

विज्ञापन
undefined

ब्लू जोन क्षेत्रों में जीवन बड़े ही स्वस्थ और उम्रदराज बीतता है ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि आखिर क्या वजहें हैं जिसके कारण उनकी उम्र लंबी होती है.

undefined

ब्लू जोन क्षेत्र वे स्थान होते हैं जहां के लोग आमतौर पर अधिक जीते हैं और लंबी उम्र का आनंद लेते हैं. दुनिया भर में कुछ बड़े ही प्रमुख ब्लू जोन होते हैं, जैसे कि इटली, ग्रीस, कोस्टा रिका, जापान, और कैलिफोर्निया जैसे क्षेत्र. यहां के लोगों की उम्र आमतौर पर 100 साल से भी अधिक होती है और वे खुशहाल जीवन जीते हैं.

undefined

ब्लू जोन के लोगों की जीवनशैली काफी विशेष होती है और वे अपने खानपान और दिनचर्या में कुछ विशेष बदलाव करते हैं.

undefined

ब्लू जोन के लोगों की डाइट: ब्लू जोन के लोगों का खान-पान काफी अच्छा होता है और वे अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करते हैं जो उन्हें लंबी उम्र में मदद मिलती है.

undefined

पॉपकॉर्न: ब्लू जोन के लोग डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर रहते हैं और नाश्ते में पॉपकॉर्न का आनंद लेते हैं. पॉपकॉर्न एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए मददगार होता है.

undefined

एडामे या बेबी सोयाबीन: इन्हें उबालकर, छिलका उतारकर या तलकर खाया जा सकता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, और आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, और यह कैलोरी कम होती है.

undefined

छोले: बीन्स ब्लू जोन के लोगों का प्रमुख भोजन होते हैं, और वे छोले स्नैक्स के रूप में भी खाते हैं. इन्हें ऑलिव ऑयल में लाइट फ्राई करके खाया जा सकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य को बेहतरीन फायदा होता है.

undefined

ड्राईफ्रूट्स: बादाम, मूंगफली, काजू, ब्राजील नट्स, और अखरोट विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, और ब्लू जोन के लोग इन्हें अपने स्नैक्स में शामिल करते हैं.

undefined

फल: नाश्ते में ब्लू जोन के लोग फलों को भी शामिल करते हैं, जैसे कि सेब, ब्लैकबेरी, अंगूर, कीवी, अनानास, और नाशपाती. ये फल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार होते हैं.

undefined

ब्लू ज़ोन में लोग अच्छी और पूरी नींद लेते हैं और वें दिन में झपकी भी ले लेते हैं. नींद पूरी नहीं होना स्वास्थ्य के जोखिम को बढ़ा सकता है.

undefined

हेल्दी डाइट के साथ ही लंबी उम्र के लिए एक्सरसाइज बहुत ज़रूरी है. ब्लू जोन में लोग रोजमर्रा के काम में ही काफी ऐक्टिव रहते हैं जो किसी व्यायाम जैसा ही होता है.

Also Read: Research: प्रेगनेंसी में अधिक वेट बढ़ना है जोखिम भरा, हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज का हो सकता है खतरा
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola