ePaper

Personality Traits: आपके छींकने का स्टाइल बताता है आपका व्यक्तित्व, चेक करें कैसी है आपकी पर्सनालिटी

Updated at : 10 Sep 2023 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Personality Traits: आपके छींकने का स्टाइल बताता है आपका व्यक्तित्व, चेक करें कैसी है आपकी पर्सनालिटी

Personality Traits : नाक के अंदर म्यूकस झिल्ली में कोई भी धूल कण चिपकने से हमें अक्सर छींक आती है. सर्दी की बात अलग है. लेकिन कभी गौर किया है कि आपके छींकने का तरीका भी आपकी पर्सनालिटी के राज खोलता है.

विज्ञापन

Personality Traits : बारिश में भींगने पर या सर्दियों के मौसम में जुकाम होने पर छींक आना एक आम बात है. वहीं गर्मी और दूसरे मौसम में भी छींक आ ही जाती है. कुछ लोग बड़ी ही जोर से छींकते हैं वहीं कई लोग बहुत ही धीरे. यानी कुछ लोगों के छींकने पर तेज आवाज आती है, वहीं कुछ लोग बहुत धीरे से छींकते हैं. पता ही नहीं चलता कि हमारे बीच किसी ने छींका भी है. छींकने का अंदाज भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बताता है.ब्रिटेन के फेमस हाव-भाव विशेषज्ञ रॉबिन करमोड ने अपनी बुक ‘स्पीक सो योर ऑडियंस विल लिसेन’ में इससे जुड़ी कई रोचक बातों का खुलासा किया है.

तेज आवाज निकालना
undefined

अगर कोई बहुत ही तेज आवाज के साथ छींकता है तो छींक के दौरान तेज आवाज निकालने वाले हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहते हैं. उन्हें दूसरों के बीच अपनी अहमियत जताने और बातें मनवाने में आनंद आता है.

छींकने के दौरान ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ बोलना
undefined

कई लोग छींकने के दौरान ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ बोलते हैं. छींकने से पहले या बाद में ‘सॉरी’ या ‘एक्सक्यूज मी’ बोलने वाले अमूमन शांत, शालीन और अंतर्मुखी होते हैं. ऐेसे लोग दूसरों की जिंदगी में दखल देना बिल्कुल पसंद नहीं करते.

छींक रोकने वाले लोगों का व्यक्तित्व
undefined

कुछ लोग अपनी छींक को रोक लेते हैं. छींक रोकने की कोशिश करने वाले लोग अंतर्मुखी होते हैं. ऐसे लोग भीड़भाड़ से अलग रहना पसंद करते हैं. उन्हें ये परवाह नहीं होती कि कोई उसे हमेशा तवज्जों दें वे अपने में मस्त रहना पसंद करते हैं

छींकते वक्त नाक पर हाथ रखने वाले
undefined

जब कोई इंसान छींकते समय नाक-मुंह को रुमाल या हाथ से ढंकना पसंद करता है तो यह बताता है कि ऐसे लोग दूसरों की खुशी को भी तवज्जो देते हैं. उन्हें नियम-कायदों का पालन करना और मिल-जुलकर रहना पसंद आता है.

बार-बार छींकते रहना
undefined

कुछ लोग बार- बार छींकते हैं. एक के बाद एक कई बार छींकने वालों को भी लोगों का ध्यान खींचने में मजा आता है. लोग अगर उनकी बातों पर ध्यान न दें या उन्हें नजरअंदाज करें तो ये लोग बेहद उदास हो जाते हैं.

छींक से फायदे

undefined

कहा जाता है कि जब भी किसी को छींक आती है तो इससे दिमाग को फायदा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई व्यक्ति छींकता है, तो उस समय थोड़ी देर के लिए व्यक्ति का नाक और गला काफी आरामदायक महसूस करता हैं. इसी दौरान दिमाग में एक हार्माेन बनता है, जो दिमाग को अच्छा महसूस कराता है. इसी कारण से कई लोग जबरदस्ती नाक में कुछ डालकर छींक लाने का प्रयास करते हैं.

Also Read: Lifestyle : आपकी उम्र अधिक दिखाती हैं ये आदतें, जानिए कैसे दिखें ट्रेंडी
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola