ePaper

Personality Traits of Intelligent People: आप बुद्धिमान हैं या नहीं? इन आदतों से जानिये

Updated at : 21 Sep 2022 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Personality Traits of Intelligent People: आप बुद्धिमान हैं या नहीं? इन आदतों से जानिये

Personality Traits of Intelligent People: आप की कुछ आदतें यह आसानी से बता देती हैं कि आप कितने बुद्धिमान हैं, मंदबुद्धि हैं या औसत बुद्धिमान लोगों में से एक हैं. यहां दिये गये फैक्ट आपकी बुद्धिमता का स्तर तय करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Personality Traits of Intelligent People: यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप कितने बुद्धिमान हैं तो हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ आम आदतों के बारे में जिनके माध्यम से आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आप कितने बुद्धिमान हैं या नहीं हैं. आप कितने बुद्धिमान या इंटेलिजेंट हैं जानने के लिए आगे पढ़ें…

undefined

वैसे लोग जो छोटी-छोटी चीजों में परेशान हो जाते हैं वे बुद्धिमान होते हैं. वर्ष 2015 में व्यक्तित्व और व्यक्तिगत अंतर में किए गए एक स्टडी में यह बात समाने आई है कि जो लोग ज्यादा चिंता करते हैं वे बुद्धिमता की श्रेणी में आगे होते हैं क्योंकि ऐसे लोग अपने काम को अधिक गंभीरता के साथ पूरा करते हैं.

undefined

लेफ्ट हैंडेड लोग बुद्धिमान होते हैं. अमेरिकी लेखिका मारिया कोनिकोवा ने 2003 में एक प्रयोग में पाया था कि लेफ्ट हैंडेड लोग राइट हैंडेड लोगों से ज्यादा निपुण होते हैं. वैज्ञानिकों ने भी लेफ्ट हैंडेडनेस और डाइवर्जेन्ट थिंकिग के बीच एक लिंक पाया.

undefined

जिन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है वे भी बुद्धिमान लोगों की कैटेगरी में आते हैं. साल 2010 में स्टडी न्यू मैक्सिको यूनिवर्सिटी द्वारा कराई गई स्टडी में यह बात सामने आई कि ह्यूमर बुद्धि को प्रभावित करता है और यह ब्रेन की एक्सरसाइज कराता है.

undefined

जो लोग रात के वक्त ज्यादा काम करते हैं वे आम लोगों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं. वैज्ञानिकों ने रिसर्च में यह पाया है कि जो लोग रात के वक्त ज्यादा काम करते हैं या ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं वे इंटेलिजेंट होते हैं.

undefined

मनोवैज्ञानिक टॉमस चमोरो-प्रेम्यूजिक के अनुसार वैसे लोग जो दूसरों के काम के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं वे भी दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं. यानि यदि आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों के काम के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप भी बुद्धिमान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola