ePaper

Personality Traits : होंठों पर तिल वाले लोग होते हैं रोमांटिक, जानिए तिल कैसे बताते हैं पर्सनालिटी सीक्रेट्स

Updated at : 23 Nov 2023 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Personality Traits : होंठों पर तिल वाले लोग होते हैं रोमांटिक, जानिए तिल कैसे बताते हैं  पर्सनालिटी सीक्रेट्स

Moles reveals Personality Traits: चेहरे पर एक तिल कई बार आपकी सुंदरता पर चार चांद लगा देता है. नजरें अक्सर उसी पर टिक जाती हैं जैसे आपकी लिप्स पर काला तिल. लेकिन क्या आपको पता है कि ये तिल आपकी पर्सनालिटी के राज भी खोलते हैं .

विज्ञापन
undefined

चेहरे पर अलग – अलग स्थानों पर तिल होने का महत्व भी अलग होता है. इंसान के चेहरे पर तिल केवल सौंदर्य का प्रतीक ही नहीं होते बल्कि ये व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं. समुद्र शास्त्र के अनुसार चेहरा एक खुली किताब होता है, जिसके माध्‍यम से उसके व्‍यक्तित्‍व और स्‍वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है.

undefined

नाक पर तिल – जिसकी नाक पर तिल हो तो समझ लें कि वो आशिक मिजाज और अग्रेसिव टाइप के होते हैं. हाजिर जवाबी में उनका कोई सानी नहीं होता. किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने की आदत होती है. इन्हें कुछ बर्दाश्त नहीं होता. ऐसे लोग कपड़ों के भी शौकीन होते हैं. ये हमेशा अपनी एक अलग छवि बनाने में भरोसा रखते हैं .

undefined

जिनके माथे पर तिल होता है यह शुभ संकेत की तरह है. चेहरे के इस हिस्‍से में तिल के कारण आपके पूरे जीवन में पैसे की कमी नहीं होगी और आपका यश भी फैलेगा, अगर आपके दोनों आईब्रो के बीच में तिल हैं तो आप बुद्धिमान है और आप अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करती हैं.

undefined

कंधे पर तिल वाले लोग अपनी लाइफ में नए एक्सपेरिमेंटकरना पसंद करते हैं. इन्हें बदलाव पसंद होते हैं. पर बदलाव का दायरा सीमित होता है. शांत स्वभाव ये लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं.

undefined

हथेली पर तिल अपार धन संपदा का सूचक होता हैं. ऐसे लोग बेहद खर्चीले होते हैं. ब्रांडेड और मंहगी चीजें हमेशा इनका ध्यान अपनी तरफ खींचती है. हमेशा खुश रहने वाले ये लोग दूसरों को भी खुश रखना जानते हैं..

undefined

जिन लोगों के होंठ के उपर काला तिल हो वह बहुत कामुक होते है. उसका मन भोग-विलास के प्रति विशेष आकर्षित रहता है. भौतिक वस्तुओं के बगैर उसको जीवन जीने में आनन्द नहीं आता है.

undefined

पैर में तिल होना बताता है कि ये हार्ड कोर ट्रैवलर होते हैं. इन्हें पूरी दुनिया घूमने का शौक होता है और ये ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते. ऐसे लोग साहसी भी होते हैं

undefined

कान के पिछले हिस्से पर तिल वाले लोग थोड़ा काल्पनिक होते हैं. ये लोग ऐसा मानते हैं कि कल्पना करने मात्र से ही कुछ भी हासिल किया जा सकता है. ऐसे लोगों को समाज में बहुत ज्यादा मान सम्मान तो मिलता ही है साथ ही साथ लोगों के प्रिय भी होते हैं. ऐसे लोग बहुत निश्चयी होते हैं. मतलब जो ठान लिया उसको करने की कोशिश करते हैं.

Also Read: Personality Test: आपके चलने का तरीका करता है आपके पर्सनालिटी की चुगली, बिना बोले बताता है राज
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola