ePaper

Personality Test: गाना सुनना करते हैं पसंद ? जानिए यह पसंद आपके बारे में क्या बतलाती है

Updated at : 23 Sep 2024 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Personality Test

Personality Test

Personality Test: अगर आप भी संगीत प्रेमी हैं, तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि आपकी यह पसंद आपके व्यक्तिव के किन पक्षों को उजागर करने की क्षमता रखती है और आपके किन गुणों और अवगुणों को लोगों के सामने प्रदर्शित करती हैं.

विज्ञापन

Personality Test: हर व्यक्ति की अपनी अलग पसंद होती और उसके इन अलग पसंद के हिसाब से ही व्यक्ति के व्यक्तिव में भी थोड़ा अंतर देखा जा सकता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फिल्म देखना अधिक पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें संगीत से ज्यादा प्यार होता है. संगीत सुनने वाले लोगों का यह मानना होता है कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि ये आपको किसी भी परिस्थिति से निकलने की हिम्मत भी प्रदान कर सकती है. वैसे तो संगीत को कई प्रकारों में बांटा गया है, वर्तमान समय में इन प्रकारों में कुछ और नए संगीत के प्रकारों को भी जोड़ दिया गया है. अगर आप भी संगीत प्रेमी हैं, तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि आपकी यह पसंद आपके व्यक्तिव के किन पक्षों को उजागर करने की क्षमता रखती है और आपके किन गुणों और अवगुणों को लोगों के सामने प्रदर्शित करती हैं.

शास्त्रीय संगीत पसंद करने वाले

Credit-istock

शास्त्रीय संगीत को पसंद करने वाले लोगों के बारे में यह माना जाता है कि ऐसे लोग जटिलता की सराहना करने वाले होते हैं, बातों को गहराई से समझते हैं और तुलनात्मक रूप से बुद्धिमान भी होते हैं.

रैप गाने सुनने वाले

Credit-istock

वर्तमान समय में रैप गाने का चलन बहुत बढ़ गया है और इसे युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है, रैप गाने सुनने या इसे पसंद करने वाले लोगों के बारे में यह माना जाता है कि ऐसे लोग आत्मविश्वासी होते हैं, इनमें बहुत अधिक साहस होता है, ये हमेशा ऊर्जा से भरें होते हैं और इनका व्यक्तिव विद्रोही किस्म का होता है.

Also read: Navratri Vastu Tips: कलश स्थापना से पहले घर से हटाएं ये चीजें, मां दुर्गा को होती है अप्रिय

Also read: Planting Tips: ब्लूबेरी को घर पर उगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

पॉप गाने सुनने वाले

Credit-istock

जिन लोगों को पॉप गाने सुनना अधिक पसंद होता है, उनके बारे में यह माना जाता है कि ऐसे लोग हमेशा खुशमिजाज रहते हैं, इन्हें सोशल होना पसंद होता है और यह मिलनसार प्रकृति के होते हैं.

Also read: Devi Agmaan Rangoli Design: मां दुर्गा का करें इन सुंदर रंगोली से स्वागत, बढ़ेगी पूजा पंडाल की शोभा

स्लो म्यूजिक सुनने वाले

जिन लोगों को स्लो म्यूजिक सुनना अधिक पसंद होता है, उनके बारे में यह माना जाता है कि ऐसे लोग हमेशा अपने दिल की सुनते हैं, दूसरों के दुख को जल्दी समझते हैं और इनकी कमजोर भावनाएं इनकी सबसे बड़ी परेशानी होती है.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola