ऑफिस में अलग पहचान बनानी है? आज से अपनाएं ये 7 प्रोफेशनल आदतें

Edited by Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

Personality Development Tips: सिर्फ डिग्री ही नहीं, करियर में बड़ी कामयाबी के लिए प्रोफेशनल पर्सनालिटी भी जरूरी है. अपनी इमेज को दमदार बनाने के लिए आज ही से अपनाएं ये 7 आदतें.

विज्ञापन

Personality Development Tips: आज के कॉम्पिटिटिव दौर में सिर्फ डिग्री या टेक्निकल स्किल्स होना ही काफी नहीं है. अगर आपको करियर में लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो आपकी प्रोफेशनल पर्सनालिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है. वर्कप्लेस पर लोग आपको कैसे देखते हैं, आपकी बातों को कितनी अहमियत देते हैं, यह सब आपकी आदतों से तय होता है. अपनी पर्सनालिटी को दमदार और प्रोफेशनल बनाने के लिए आप अपनी डेली लाइफ में ये 7 आदतें शामिल कर सकते हैं:

1. पंचुअल बनें (Personality Development Tips)

प्रोफेशनलिज्म की शुरुआत घड़ी की सुई से होती है. चाहे कोई ऑफिस मीटिंग हो, किसी क्लाइंट के साथ कॉल हो या फिर काम की डेडलाइन हमेशा समय से 5 मिनट पहले पहुंचने या काम पूरा करने की आदत डालें. जब आप वक्त के पाबंद होते हैं, तो सामने वाले को मैसेज जाता है कि आप अपने काम और उनके समय की इज्जत करते हैं. 

2. ‘Active Listening’ अपनाएं

एक बेहतरीन प्रोफेशनल बनने के लिए अच्छा कम्युनिकेटर होना जरूरी है, और अच्छे कम्युनिकेटर की पहली खूबी होती है ध्यान से सुनना. जब कोई आपसे बात कर रहा हो, तो उसकी बात को बीच में न काटें. पहले पूरी बात को समझें, फिर अपनी राय दें. इससे आप गलतियां करने से बचेंगे और लोग आपकी समझदारी की तारीफ करेंगे. 

PC: Freepik

3. बॉडी लैंग्वेज को सुधारे 

आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी जुबान से पहले बात करती है. जब भी किसी से मिलें, तो चेहरे पर एक हल्की मुस्कान रखें, सीधा खड़े हों या बैठें और बात करते समय Eye Contact (नजरें मिलाकर बात करना) बनाए रखें. एक मजबूत हैंडशेक और सही पोस्चर आपकी घबराहट को छुपाकर आपको कॉन्फिडेंट दिखाता है. 

4. ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान दें

आपका पहनावा आपकी प्रोफेशनल इमेज (Personality Development Tips) का एक बड़ा हिस्सा है. हमेशा अपने वर्कप्लेस के माहौल के हिसाब से कपड़े चुनें. कपड़े बहुत महंगे हों यह जरूरी नहीं है, लेकिन वो साफ-सुथरे, अच्छे से प्रेस किए हुए और आपको कंफर्ट देने वाले होने चाहिए. सही ड्रेसिंग से आपका खुद का कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है. 

5. लगातार सीखते रहें 

एक जगह ठहर जाना ग्रोथ को रोक देता है. अपने फील्ड में क्या नया चल रहा है, कौन सी नई टेक्नोलॉजी या स्किल्स आ रही हैं, उसकी जानकारी रखें. किताबें पढ़ें, पॉडकास्ट सुनें या कोई नया शॉर्ट-टर्म कोर्स कर लें. जब आपके पास नॉलेज होगी, तो आपकी पर्सनालिटी में एक अलग ही गहराई नजर आएगी. 

6. इमोशनल इंटेलिजेंस 

ऑफिस में कई बार ऐसा वक्त आएगा जब काम का प्रेशर बहुत ज्यादा होगा या किसी कलीग से बहस हो जाएगी. ऐसे में अपना आपा खोने के बजाय शांत रहना सीखें. अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना और दूसरों की स्थिति को समझकर रिएक्ट करना एक मेच्योर और प्रोफेशनल लीडर (Personality Development Tips) की पहचान है. 

7. ‘कमिटमेंट’ के पक्के रहें 

अगर आपने किसी काम की जिम्मेदारी ली है, तो उसे हर हाल में पूरा करें. अगर किसी वजह से काम में देरी हो रही है, तो आखिरी मिनट का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपनी टीम को इन्फॉर्म कर दें. आपकी ये ईमानदारी लोगों के बीच आपका भरोसा बढ़ाती है. 

यह भी पढ़ें: जॉइंट फैमिली में छोटी-छोटी बातों पर होता है तनाव? ऐसे रखें खुद को शांत

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola