भाई-बहनों के झगड़े से पैरेंट्स हैं परेशान? ये तरीके आएंगे आपके काम

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन
PC: AI Generated

PC: AI Generated

Parenting Tips: क्या आपके बच्चे भी हर वक्त आपस में लड़ते रहते हैं? जानें आसान पैरेंटिंग टिप्स, जिनकी मदद से आप भाई-बहनों के बीच के झगड़ों को प्यार से सुलझा सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: अगर घर में दो या उससे ज्यादा बच्चे हैं, तो उनके बीच छोटी-मोटी नोकझोंक होना बिल्कुल सामान्य बात है. कभी खिलौनों को लेकर बहस होती है, तो कभी टीवी का रिमोट या किसी छोटी-सी बात पर झगड़ा शुरू हो जाता है.

कई बार माता-पिता इस स्थिति में परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि क्या करें. हर लड़ाई में तुरंत डांटना या किसी एक बच्चे का पक्ष लेना सही तरीका नहीं होता. थोड़ी समझदारी और धैर्य से आप बच्चों को प्यार से रहना और समस्याओं का हल निकालना सिखा सकते हैं. 

Parenting Tips: हर झगड़े में तुरंत दखल न दें

अगर बच्चों के बीच हल्की-फुल्की बहस हो रही है और बात हाथापाई तक नहीं पहुंची है, तो उन्हें पहले खुद समस्या सुलझाने का मौका दें. इससे उनमें बातचीत करके समाधान निकालने की आदत विकसित होती है.

किसी एक बच्चे का पक्ष लेने से बचें

अक्सर माता-पिता बड़े या छोटे बच्चे को बिना पूरी बात सुने सही मान लेते हैं. इससे दूसरे बच्चे के मन में नाराजगी और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है. पहले दोनों बच्चों की बात ध्यान से सुनें और फिर शांत तरीके से फैसला लें. इससे दोनों को लगेगा कि उनके साथ बराबरी का व्यवहार किया जा रहा है. 

बच्चों को अपनी बात कहना सिखाएं

बच्चों को समझाएं कि गुस्सा करने या मारपीट करने की बजाय अपनी बात शब्दों में कहना (Parenting Tips) ज्यादा बेहतर है. उन्हें सिखाएं कि अगर किसी बात से परेशानी हो रही है, तो वह आराम से अपने भाई या बहन से बात करें. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्ते भी मजबूत होंगे. 

तुलना करने की आदत छोड़ें

"देखो, तुम्हारी बहन कितनी समझदार है" या "तुम्हारा भाई तुमसे अच्छा है" जैसी बातें बच्चों के रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती हैं. हर बच्चे की अपनी अलग पहचान और क्षमता होती है. इसलिए उनकी तुलना करने की बजाय उनकी खूबियों की तारीफ करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें. 

Parenting Tips: साथ में समय बिताने के मौके दें

ऐसी एक्टिविटी प्लान करें जिसमें दोनों बच्चों को मिलकर काम करना पड़े. जैसे बोर्ड गेम खेलना, साथ में ड्राइंग करना, केक बनाना या घर के छोटे-छोटे काम मिलकर करना. इससे उनके बीच सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी रिश्ता मजबूत होता है. 

अच्छे व्यवहार की तारीफ जरूर करें

जब बच्चे बिना झगड़े के एक-दूसरे की मदद करें, खिलौने शेयर करें या प्यार से पेश आएं, तो उनकी तारीफ जरूर करें. इससे उन्हें समझ आता है कि अच्छा व्यवहार भी नोटिस किया जाता है और वे उसे दोहराने की कोशिश करते हैं. 

यह भी पढ़ें: बच्चा अनजाने में खोल देता है घर के राज? ऐसे प्यार से छुड़ाएं यह आदत


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola