Parenting Tips: आपका बच्चा भी खूब खा रहा मिट्टी, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated at : 28 Jan 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: जब बच्चे छोटे रहते हैं, तो उन्हें मिट्टी खाने की आदत रहती है. ऐसे में पेरेंट्स को इस आदत को सही समय पर छुड़ा देना चाहिए, वरना आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाती है.

विज्ञापन

Parenting Tips: अक्सर छोटे बच्चों को मिट्टी खाने की आदत हो जाती है. चोरी-छिपे अकेले में कहीं मिट्टी खोदकर, तो कहीं दीवार से चूना निकालकर खाते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो यह एक सामान्य स्थिति है. लेकिन हद से ज्यादा मिट्टी खाने से यह एक समस्या बन जाती है, जिसे पिका (Pica) कहा जाता है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चा या किसी भी उम्र के इंसान को असामान्य चीजों को खाने की आदत हो जाती है. मिट्टी खाने से बच्चों को ज्यादा भूख नहीं लगती है. बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं. अगर सही समय पर बच्चे की आदत में सुधार नहीं किया जाता है, तो यह बच्चों के विकास में बाधा बनती है. ऐसे में बच्चे से मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: कैसे बनें अच्छे माता-पिता? जानें बच्चों के विकास के लिए जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: भूलकर भी बच्चे को न पिलाएं बोतल से दूध, नहीं तो नवजात को होंगी गंभीर बीमारियां

खिलाएं ये चीजें

मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने के लिए बच्चों को केला खिलाना चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चे के शारीरिक विकास में मदद करता है. शहद और दूध में केला को मसल कर खिलाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है. इस तरह केला खिलाने से बच्चों में क्रेविंग की समस्या कम हो जाती है. यह बच्चों के पेट को लंबे समय तक भरने में मदद करता है. जिसकी वजह से बच्चे मिट्टी नहीं खाते हैं.

पिलाएं इस चीज का पानी

एक्सपर्ट के मुताबिक, मिट्टी की आदत छुड़ाने के लिए बच्चों को लौंग का पानी पिलाना चाहिए. अगर बच्चा लौंग का पानी नहीं पी पाता है, तो उसमें शहद मिलाकर दें. अगर इस पानी का लगातार सेवन कराएं, तो बहुत जल्द आपका मिट्टी खाना बंद कर देगा.

Parenting Tips से जुड़ी और भी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस चीज का पानी भी फायदेमंद

अगर बच्चे खूब मिट्टी खा रहे हैं, तो उन्हें रात में सोते समय अजवाइन का पानी पिलाएं. इससे बच्चे मिट्टी खाना बंद कर देते हैं. इसके अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी साबित होता है.

डॉक्टर से सलाह लें

हालांकि, जब बच्चों में मिट्टी खाने की आदत लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है. ऐसे में जो भी सलाह-मशवरा डॉक्टर दें, उसे ठीक तरह से अपनाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: आपके बच्चे को बुरी संगत से दूर रखेंगे दोस्ती के ये नियम, बचपन में ही बता डालें

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola