Numerology: पति की किस्मत में चार चांद लगा देती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां, जीती हैं रानी जैसी जिंदगी 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

numerology (AI image)

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसके मदद से किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख के आधार पर उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार, जीवनशैली और भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण आसानी से किया जा सकता है. ऐसे में आज हम जानेंगे उन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में जो अपनी पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के विद्या में प्रत्येक अंक का एक विशेष पहचान और महत्व होता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझने में सहायता करता हैं. किसी भी लोगों का भविष्य का आकलन करने के लिए सबसे पहले जन्मतिथि से मूलांक की गणना की जाती है. ये मूलांक 1 से 9 के बीच कोई भी संख्या में होती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का एक विशेष ग्रह स्वामी होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है. ऐसे में आज हम उन तीन तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताने जा रहें है जो शादी के बाद अपने पति की किस्मत को चार चांद लगा देती हैं. चलिए जानते हैं इनका मूलांक जन्म तारीख और इनके स्वभाव के बारे में विस्तार से. 

ये है जन्मतिथि और मूलांक 

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र होता है जिसकी वजह से ये लोग बहुत सुंदर, सुशील और भाग्यशाली मानी जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्मतिथि से मूलांक कैसे निकाले? जानिए अपना मूलांक और ग्रह स्वामी 

पति के लिए कैसे होती हैं भाग्यशाली?

मूलांक 6 की लड़कियां अपने पति को पूरे शिद्दत के साथ प्यार करती हैं. इन्हें अपने हमसफर की हर जरूरतों के बारे में अच्छे से पता होता है. ये अपनी पति के जिस भी काम में मदद करती हैं, उसको पूरे ऊंचाई तक पहुंचा देती हैं. इसके अलावा, ये घर हो या ससुराल हर जगह रानी की तरह जीवन जीती हैं. 

मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव 

जिन भी लड़कियों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, वह बहुत सुंदर और मिलनसार स्वभाव की होती हैं. इनको अपने परिवार का ख्याल रखना बहुत अच्छे से आता है. इसके अलावा, ये अपने लिए और अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली  मानी जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: राम-लखन की यारी जितना बेजोड़ होता है इस तारीख में जन्मे लोगों का रिश्ता 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola