Nita Ambani : इन महंगी चीजों की शौकीन हैं नीता अंबानी, जानिए पर्सनल लाइफ स्टाइल, पसंद-नापसंद के बारे में

Updated:
विज्ञापन

अंबानी फैमली का लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा से सुर्खियों में रहा है और सबसे ज्यादा लाइम लाइट में रहती हैं नीता अंबानी. उनका मेकअप, ज्यूलरी, ड्रेसेज सबकुछ इतना परफेक्ट होता है कि लोग उनकी पर्सनल चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. यहां पढ़ें नीता अंबानी के लाइफस्टाइल के बारे में.

विज्ञापन
undefined

नीता अंबानी के पास है 40 लाख रुपए की विवाह पट्टू साड़ी

विज्ञापन

अपने फैमिली फंक्शन में नीता अंबानी ट्रेडिशनल परिधान पहनना पसंद करती हैं. साड़ी और लहंगा उनकी सबसे पसंदीदा ट्रेडिशनल ड्रेसेज में से एक हैं. ज्यादातर फेमली फंक्शन में उन्हें यही पहने देखा गया हँ. नीता अंबानी के पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ी कलेक्शन है. अपने 8 किलो की महंगी विवाह पट्टू साड़ी के लिए वह खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. बता दें कि इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही थी. नीता अंबानी को डिजाइनर अबु जानी संदीप खौसला और अनामिका खन्ना के डिजाइन किए कपड़े सबसे ज्यादा पसंद हैं.

undefined

ऑर्डर पर तैयार होती है एक्सक्लूसिव लिपस्टिक

नीता अंबानी के लिपस्टिक की कीमत लाखों में होती है. एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनने वाली उनकी लिपस्टिक की कीमत 40 लाख रुपए से शुरू होता है. नीता अंबानी की लिपस्टिक में सोने और चांदी की परत चढ़ी होती है.

undefined

कुंदन की हेवी ज्वेलरी पहनना है पसंद

नीता अंबानी को ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनना सबसे अधिक पसंद हैं. कुंदन ज्वेलरी उनकी फेवरेट है. पारिवारिक समारोह में वह हैवी ज्वेलरी पहनना ही पसंद करती हैं. जबकि प्रोफेशनल एक्टिवीटीज के दौरान वह सॉलिटेयर और डायमंड ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं. नीता अंबानी के गहने काफी महंगे होते हैं उनकी रिंग की शुरुआत 5 से 7 लाख रुपए से होती है. हालांकि इतनी लग्जरी लाइफ जीने के बाद ही उन्हें प्यार का मोल पता है यही वजह है कि उनकी फेवरेट अंगूठी आज भी वही है जो उन्हें मुकेश अंबानी ने प्रपोज करते वक्त पहनाई थी. तब उस रिंग की कीमत 18 हजार 700 रुपए थी.

undefined

लाख रुपए से शुरू होती है फुटवियर कलेक्शन

नीता अंबानी सबसे बेस्ट ब्रांड के फुटवियर का इस्तेमाल करती हैं जिसमें एलैक्जेंडर मैक्कीन, लुईस वीटॉन, गुच्ची और जिम्मी चू जैसे ब्रांड शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उनके फुटवियर की कीमत 1 लाख रुपए से शुरू होती है.

लाखों के वॉच कलेक्शन

नीता अंबानी को खूबसूरत घड़ियां पहनने का भी शौक है. दुनिया के बेस्ट ब्रांड जिसें बुलगारी, कार्टियर, राडो और फॉसिल ब्रांड शामिल हैं. उनकी घड़ी की कीमत 1.5 लाख से शुरू होती है.

undefined

चाय के कप की कीमत 3 लाख रुपए

नीता अंबानी 3 लाख रुपए के कप में चाय पीती हैं. असल में नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती हैं वो जापान की फेमस कंपनी नोरिटेक के डिजाइन किए हैं. नोरिटेक की भी एक खास बात यह है कि इस क्रॉकरी पर जो काम होता है वो गोल्ड का होता है ऐसा किसी और ब्रांड में नहीं मिलता है. यही वजह है कि इसकी कीमत लाखों में होती है. इस ब्रांड के 50 कपों के सेट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है.

undefined
Also Read: Nita Ambani Personal Makeup Artist : कौन है नीता अंबानी का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट, कितनी है फीस ?

करोड़ों के बैग्स कलेक्शन

बैग कलेक्शन की बात करें तो नीता अंबानी भी महंगे ब्रांडस के बैग्स कैरी करना पसंद करती हैं. शनेल, जिम्मी चू आदि ब्रांड के बैग्स नीता अंबानी को कैरी करते देखा जा चुका है. नीता अंबानी के पास Hermes ब्रांड का Himalaya Birkin Bag भी है इस बैग में 240 हीरे जड़े हैं और इसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए है. इतना ही नहीं इस बैग का हैंडल 18 कैरेट गोल्‍ड का बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola