ePaper

New Year Makeup Hacks 2026: पार्टी में दिखना है खूबसूरत, ट्राय करें ये 5 मिनट वाले आसान मेकअप हैक्स

Updated at : 31 Dec 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Makeup Hacks 2026: पार्टी में दिखना है खूबसूरत, ट्राय करें ये 5 मिनट वाले आसान मेकअप हैक्स

New Year Makeup Hacks 2026

New Year Makeup Hacks 2026 : सिर्फ 5 मिनट में पाएं सेलिब्रिटी जैसा लुक और चमकें साल की सबसे बड़ी पार्टी में.अभी पढ़ें ये जादुई ट्रिक्स.

विज्ञापन

New Year Makeup Hacks 2026: नये वर्ष का आगाज हो चुका है और हर तरफ जश्न का माहौल है.ऐसे में अगर आप भी पार्टी में जाने की तैयारी कर रही है तो 5 मिनट वाले इस आसान मेकअप हैक्स काे जरुर ट्राय करें. कई बार ऐसा होता है कि पार्टी में निकलते वक्त अचानक आईलाइनर खराब हो जाता है या लिपस्टिक फैल जाता है. तो ऐसे में मूड खराब ना करें और 5 मिनट वाले इन आसान मेकअप हैक्स को ट्राय करें और दिखें बिल्कुल परफेक्ट.

  • ग्लिटर-ग्लू के बिना चमकें : अगर आपके पास ग्लिटर ग्लू नहीं है तो अपनी पलकों पर थोड़ी सी वेसलीन लगाएं और उसके ऊपर ग्लिटर डस्ट करें. यह न केवल ग्लिटर को घंटों तक चिपकाए रखेगा बल्कि आपकी आंखों को खास लुक भी देता है.
  • कॉन्टूरिंग का नया 3-Number तरीका : चेहरे को शार्प दिखाने के लिए घंटों ब्लेंडिंग की जरूरत नहीं है.अपने माथे से शुरू करते हुए गालों के नीचे और फिर जबड़े तक ‘3’ नंबर की शेप में अपना कॉन्टूर लगाएं. इसे हल्के हाथों से ब्लेंड करें और पाएं इंस्टेंट मॉडल लाइक फेस कट.
  • आंखों की थकान दूर करने के लिए ‘कलर करेक्शन’: पार्टी की तैयारी में नींद पूरी न हो तो डार्क सर्कल्स दिख सकते हैं. कंसीलर लगाने से पहले आरेंज या रेड लिपस्टिक का छोटा सा डॉट डार्क सर्कल्स पर लगाएं और फिर कंसीलर ब्लेंड करें. आपकी आंखें तुरंत फ्रेश और ब्राइट दिखेंगी.
  • टिंटेड मॉइस्चराइजर : हैवी फाउंडेशन के बजाय नेचुरल लुक के लिए अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर में थोड़ा सा कंसीलर मिलाएं. यह आपको एक जैसा स्किन टोन देगा और आपकी स्किन भारी महसूस नहीं करेगी. डांस फ्लोर पर पसीने से मेकअप खराब होने का डर भी नहीं रहेगा.
  • सेटिंग स्प्रे का ‘स्मार्ट’ इस्तेमाल : मेकअप खत्म होने के बाद स्प्रे करने के बजाय अपने मेकअप स्पंज पर सेटिंग स्प्रे छिड़कें और फिर उससे फाउंडेशन को डैब करें. इससे मेकअप सीधा स्किन के अंदर सेट हो जाएगा और 24 घंटे तक टस से मस नहीं होगा.

Also Read : New Year Party Glow: 5 मिनट में बनाएं इंस्टेंट ग्लो फेस पैक और पाएं पार्टी-रेडी स्किन

Also Read : Besan and Milk for Glowing Skin: दूध के झाग और बेसन से मिनटों में पाएं निखार

Also Read : Rice Flour Beauty Tips: चावल के आटे से पाएं कोरियन जैसी ग्लास स्किन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola