New Year Celebrations : 5000 रूपये के बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट शहर कौन-कौन हैं यहां पढ़ें

Updated at : 17 Dec 2021 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
New Year Celebrations : 5000 रूपये के बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट शहर कौन-कौन हैं यहां पढ़ें

New Year Celebrations : न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सभी के मन में उत्साह रहता है. अज हम आपको बता रहे हैं वैसे शहरों के बारे में जहां आप सिर्फ 5 हजार रुपए के बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यू ईयर को खास तरीके से मनाने का प्लान सभी करते हैं. सभी की प्लानिंग लगभग शुरू भी हो चुकी है क्योंकि नए साल के आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. अक्सर लोग न्यू ईयर के लिए बाहर दूसरे शहर जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन हर बार उनका प्लान पूरा नहीं होता है जिसकी वजह है बजट. अक्सर सही बजट न बनने के कारण लोग अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान को कैंसिल कर देते हैं. लेकिन अब आपको अपना प्लान कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे शहरों के बारे में जहां आप 5000 के आसपास के बजट में ही आसानी से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं.

undefined

जयपुर : राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर में आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं. यह शहर बहुत ही बजट फ्रेंडली है. जयपुर में आप हवा महल, सिटी पैलेस और एंबर फोर्ट जैसी कई जगहें घूम सकते हैं. स्टे की बात करें जयपुर में आपको रहने के लिए सस्ते और अच्छे गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे. यहां आप 5 हजार के आसपास के बजट में अपना बेस्ट न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं.

undefined

उदयपुर : झील के किनारे बैठ कर न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपके लिए झीलों का शहर उदयपुर बेस्ट है. सिर्फ झील ही नहीं यहां आपको कई सुंदर महल भी देखने को मिलेंगे. इस शहर की खूबसूरती मन मोहने वाली है. यह शहर काफी बजट फ्रेंडली भी है. अगर आप यहां दो दिन रहते हैं तो इसके लिए आपको करीब 5000 रूपये चाहिए होंगे.

undefined

बिनसर : बर्फ और पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बीच अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो बिनसर आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. पहाड़ की गोद में बसा यह गांव बहुत खूबसूत है. यह न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट जगहों में से एक है. साथ ही बजट फ्रेंडली भी है. यहां रूकने के लिए आपको बहुत कम पैसों में कई होटल और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे.

undefined

अमृतसर : सिखों का सबसे पवित्र स्थान है अमृतसर. यहां आपको इतिहास से लेकर मॉर्डन कल्चर तक सब कुछ देखने को मिलेगा. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह शहर काफी अच्छा ऑप्शन है. साथ ही यह शहर काफी बजट फ्रेंडली भी है. यहां स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसी कई ऐतिहासिक चीजों को देख सकते हैं. इसके साथ ही यहां आपको लजीज खाना खाने को भी मिलेगा. कई होटल और गेस्ट हाउस बहुत ही कम बजट में मिल जाते हैं.

undefined

मुक्तेश्वर : उत्तराखंड के बहुत ही खूबसूरत गांव मुक्तेश्वर में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्लान बना सकते हैं. यहां जाने के लिए आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होगी. यहां करीब 5 हजार रूपये में नए साल का जश्न आसानी से मना सकते हैं. इसके अलावा यहां रहने के लिए आपको कई होटल या गेस्ट हाउस मिल जाएंगे जिनका किराया करीब 500 रूपये से शुरू होता है. एडवेंचर एक्टिविटी जैसे रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी कई अन्य एडवेंचर एक्टिविटी के लिए यह बेस्ट जगह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola