Shab-E-Barat Mehndi Design: शब-ए-बरात के लिए यहां से चुनें बेहतरीन और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Shab-E-Barat Mehndi Design: शब-ए-बरात के लिए यहां से चुनें बेहतरीन और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
शब-ए-बरात पर हाथों को दें खास और खूबसूरत लुक - देखें लेटेस्ट, आसान और ट्रेंडिंग टॉप 5 मेहंदी डिजाइन आइडियाज
Shab-E-Barat Mehndi Design: शब-ए-बरात का पाक मौका इबादत, दुआ और बरकत की रात माना जाता है. इस खास दिन महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी से सजाना पसंद करती हैं. सही मेहंदी डिजाइन न सिर्फ आपके केवल लुक को निखारती है बल्कि त्योहार की रौनक भी बढ़ा देती है. अगर आप भी इस शब-ए-बरात 2026 पर कुछ नया और ट्रेंडिंग ट्राय करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन जरूर देखें.
Shab-E-Barat Mehndi Design: शब-ए-बरात के लिए टॉप 5 मेहंदी डिजाइन आइडियाज
1. ब्यूटीफुल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन इस मौके पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. इसमें हथेली से लेकर कलाई और उंगलियों तक बारीक जाल, बेल और पारंपरिक पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन बहुत रिच और फेस्टिव लुक देती है.
2. फ्लावर मेहंदी डिजाइन (Flower Mehndi Design)

फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है. फूल, पत्तियों और घुमावदार बेल का कॉम्बिनेशन हाथों पर बेहद सुंदर लगता है. यह डिजाइन सिंपल, क्लासी और जल्दी बनने वाली होती है.
3. न्यू अरेबिक मेहंदी डिजाइन (New Arabic Mehndi Design)

अरबी मेहंदी डिजाइन बोल्ड लाइनों और खाली स्पेस वाले पैटर्न के लिए जानी जाती है. यह कम समय में लग जाती है और देखने में काफी स्टाइलिश लगती है. फ्रंट और बैक दोनों हैंड के लिए बढ़िया ऑप्शन है.
4. कंगन स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Kangan Style Mehndi Design)

इस डिजाइन में कलाई पर कंगन जैसा पैटर्न बनाया जाता है और उंगलियों पर हल्का डिजाइन जोड़ा जाता है. यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स देती है.
5. न्यू मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन (New Minimal Mehndi Design)

जो लोग हल्की और साफ-सुथरी मेहंदी पसंद करते हैं, उनके लिए मिनिमल डिजाइन बेस्ट है. छोटे मोटिफ, डॉट्स और पतली बेल से बना यह डिजाइन बहुत ट्रेंडी और एलिगेंट लगता है.
इन डिजाइन आइडियाज से आप शब-ए-बरात पर अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Latest Mehndi Design for Eid: ईद पर हाथों को सजाएं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स से
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




