Mothers Day 2023 Date: मदर्स डे आज, क्यों मनाते हैं यह दिन, जानें इतिहास और इस दिन का महत्व

Mothers Day 2023 Date: मदर्स डे दुनिया भर में माताओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. मदर्स डे की कोई निश्चित तारीख नहीं होती लेकिन यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 14 मई को मनाया जा रहा है.
Mothers Day 2023 Date: मदर्स डे मां के बारे में सोचने, उन्हें सम्मान देने और उनके लिए कुछ करने के लिए हमारी अपनी भूमिका और कर्तव्य का दिन है. मदर्स डे (Mothers Day 2023 Date) की कोई निश्चित तारीख नहीं होती लेकिन यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 14 मई, 2023 को मनाया जा रहा है.
Also Read: Happy Mother’s Day 2023 Wishes Images: मां’ मुझे तेरे आंचल की… मातृ दिवस की शुभकामनाएं, Photo यहां से भेजें
मदर्स डे पूरी दुनिया में माताओं के सम्मान का उत्सव है. एक मां अपने परिवार, अपने बच्चों के लिए हर दिन प्रयास करती है, बड़े से बड़ा बलिदान देती है जिसके कारण ही हम आज कुछ भी कर पाने में समर्थ हैं जो हम कर रहे हैं. मदर्स डे के इतिहास (Mother’s Day History) की बात करें तो मदर्स डे पहली बार अमेरिका में 1908 में मनाया गया था. अन्ना जार्विस नाम की एक महिला ने इस दिन को अपनी मां के सम्मान में मनाया था. अन्ना की मां एन रीज जार्विस एक शांति कार्यकर्ता थी. एना अपनी मां का सम्मान करना चाहती थी क्योंकि उनका मानना था कि एक मां वह होती है, जिसने आपके लिए दुनिया में किसी से भी ज्यादा किया है.
मदर्स डे दुनिया भर में माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला एक अवसर है. इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि…
-
मदर्स डे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी मां को सम्मान देने और उनके प्रति अपने प्यार को दिखाने या व्यक्त करने का दिन है.
-
मदर्स डे मां के योगदान, मातृ बंधन को और एक समाज में मां की भूमिका को सेलिब्रेट करने का दिन है.
-
कई लोगों के लिए अपनी मां का शुक्रिया अदा करने के लिए सिर्फ यह एक दिन काफी नहीं हो सकता. लेकिन फिर भी यह दिन सभी को अपनी मां के लिए कुछ खास करने का मौका देता है.
-
मदर्स डे वह दिन है जब आपको मौका मिलता है कि आप अपनी मां को एहसास कराएं कि वह आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण या खास हैं और आज आप जो भी हैं उनकी बदौलत ही हैं.
Also Read: Mother’s Day 2023 Celebration Ideas: मदर्स डे को खास बनाने के लिए अपनी मां के साथ इन जगहों पर जाएं
Also Read: Mother’s Day 2023 Gift Ideas: इस मदर्स डे अपनी मां को दें ये खास तोहफा जो रखेंगे उनकी सेहत का ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




