ePaper

सगाई के खास दिन के लिए इन मेहंदी डिजाइंस से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

Updated at : 18 Dec 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
engagement-mehndi-designs

engagement-mehndi-designs

Mehndi Design For Engagement : सगाई के खास मौके के लिए चुनें इन खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों को. यहां पाएं बेहतरीन आइडियाज जो आपकी सगाई को और भी खास बना दें.

विज्ञापन

Mehndi Design For Engagement : सगाई का दिन हर लड़की के जीवन का एक बेहद खास और यादगार पल होता है और इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मेहंदी एक अहम भूमिका निभाती है. खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइंस न केवल हाथों की सुंदरता को बढ़ाती हैं बल्कि आपकी सगाई के लुक को भी परफेक्ट बनाती हैं. यदि आप भी अपनी सगाई पर खास और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइंस से अपनी खूबसूरती को और निखारना चाहती हैं तो यहां हम कुछ बेहतरीन और आकर्षक डिजाइंस की जानकारी लेकर आए हैं जो इस खास दिन को और भी यादगार बना देंगे.

सगाई के लिए मेहंदी डिजाइंस

सगाई पर भरी हाथ वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित होगी. यह बेहद ही आकर्षक डिजाइन होगा.

यह सगाई के लिए एक बेहद खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन है. जो इन दिनों काफी लोकप्रिय है.

अगर सगाई की मेहंदी में आप मिनिमल लेकिन थोड़ी भरी डिजाइन चाहती हैं तो आप ऐसी डिजाइन चुन सकती हैं. जो देखने में बेहद खूबसूरत लगे और फोटो में भी शानदार दिखे.

अगर आप अपनी मेहंदी में सगाई की थीम को दर्शाना चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट होगी. यदि आपकी लव मैरिज हो रही है तो आप अपनी मेहंदी में प्रपोजल का सीन भी रिक्रिएट कर सकती हैं. जो खास पल को और भी यादगार बना देगा.

इंगेजमेंट ब्राइड पर इस तरह की भरी हुई मेहंदी बेहद खूबसूरत लगती है और फोटो में भी शानदार दिखाई देती है.

मिनिमल मेहंदी के शौकिनों को यह डिजाइन बहुत पसंद आएगी. यह साधारण होते हुए भी बेहद आकर्षक और खूबसूरत लगती है.

बैक हैंड की ये दो मेहंदी डिजाइन सगाई के मौके पर बेहद खूबसूरत लगेंगी.

Also Read : Latest Mehandi Design : दुल्हन की बहन है? ट्राई कीजिए ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डीजाइन

Also Read : Mehndi Designs For Dark Colour: मेहंदी का कलर चाहिए डार्क? तो बनाए ये खूबसूरत डिजाइन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola