ePaper

Matar Achar Recipe: घर पर बनाएं हरे मटर का स्वादिष्ट अचार और इस सीजन का मजा करें दोगुना

Updated at : 30 Jan 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Matar Achar Recipe

Matar Achar Recipe

Matar Achar Recipe : मटर का अचार न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसे बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है.

विज्ञापन

Matar Achar Recipe: हरे मटर का सीजन आ चुका है और बाजार में ताजे हरे मटर की भरमार हो गई है. इन हरे मटरों का स्वाद न सिर्फ मनमोहक होता है बल्कि इन्हें कई प्रकार से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी मटर के शौकीन हैं तो क्यों न इस बार हरे मटर का स्वादिष्ट अचार बनाकर इसका मजा लिया जाए. मटर का अचार न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसे बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं कैसे घर पर स्वादिष्ट हरे मटर का अचार तैयार करें.

आवश्यक सामग्री

  • हरे मटर – 250 ग्राम .
  • सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून.
  • राई – 1 टेबलस्पून.
  • सौंफ – 1 टेबलस्पून.
  • हल्दी पाउडर – ½ टेबलस्पून.
  • नमक – स्वाद अनुसार.
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा.
  • हरी मिर्च – 2-3.
  • चीनी – 1 टेबलस्पून.
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून.

Also Read : आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी

बनाने की विधि

  • मटर को उबालें : सबसे पहले हरे मटर को अच्छे से धोकर पानी में उबाल लें. उबालने के बाद मटर को एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें.
  • तेल तैयार करें : एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल गरम हो जाने के बाद उसमें राई, सौंफ और हल्दी पाउडर डालें. जब राई चटकने लगे तो उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनटों के लिए भूनें.
  • अचार में मिलाएं मसाले : अब उबले हुए हरे मटर को मसाले वाले तेल में डालें और अच्छे से मिला लें. इसमें नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • नींबू का रस डालें : अचार को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद उसमें नींबू का रस डालें. नींबू का रस अचार को खट्टा और स्वादिष्ट बनाएगा.
  • अचार को सेट करें : इस अचार को एक कांच के जार में भरकर धूप में रखें. 2 से 3 दिन में आपका हरे मटर का अचार तैयार हो जाएगा.
  • आप इस अचार को 10 से 15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. यह अचार किसी भी भोजन के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.

Also Read : हर कोई लेगा चटकारा, सर्दियों में इस तरह बनाएं लजीज खट्टा-मीठा बैंगन का अचार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola