ePaper

रक्षा बंधन पर घर पर भाई के लिए बनाइए अपने हाथों से मिठाई, बेसन का लजीज लड्डू बनाना है बहुत ही आसान

Updated at : 25 Aug 2023 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर घर पर भाई के लिए बनाइए अपने हाथों से मिठाई, बेसन का लजीज लड्डू बनाना है बहुत ही आसान

Raksha Bandhan 2023 : रक्षाबंधन पर मिठाईओं का खास इंतजाम होता है. भाई को मुंह मीठा कराना है तो मिठाई तो बहुत ही जरूरी है. दुकान से मिठाई मंगाने की बजाय आप अपने हाथों से घर पर ही मिठाई बना सकती हैं. जी हां इस बार घर पर बनाइए बेसन के लड्डू. बेसन के लड्डू भारतीय मिठाइयों में से एक प्रसिद्ध मिठाई हैं.

विज्ञापन
undefined

Raksha Bandhan 2023: बेसन का लड्डू बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. इसे आप किसी भी मौके बना सकती हैं. एक तो यह कि इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं और इसके उपयोग की जाने वाली चीजें भी आसानी से सुलभ होती है. इसके लिए जो सामग्री चाहिए वह है बेसन (चने का आटा) 2 कप, शक्कर 1 कप, घी 1/2 कप , काजू और बादाम कटी हुई, 2-3 टेबलस्पून, इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच

undefined

एक से सवा घंटे में बेसन के लड्डू बनकर तैयार हो सकते हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें और करीब 30 मिनट के लिए हल्की आंच पर छोड़ दें इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग का न हो जाए.

undefined

जब बेसन अच्छे से भून जाए और आपको एक सुंदर खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और बेसन को ठंडा होने दें.अब ठंडे हुए बेसन में पिसी हुई शक्कर, काजू और बादाम को मिलाएं. इसके बाद, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

undefined

इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार कर सकते हैं .

undefined

सभी लड्डू इसी तरीके से बनाएं. इसके बाद, उन्हें कुछ समय तक ठंडे स्थान पर सुखाने दें. गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क और बादाम लगाएं

undefined

आप 4 से 6 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में इन लड्डूओं को रख सकते हैं.

undefined

बेसन के लड्डू आपके रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बना देंगे. आपके भाई को ये मिठाई खिलाने से उनकी खुशी और भी दुगुनी होगी.

Also Read: Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हाथों में लगाएं ये सुंदर और आसान आकर्षक मेहंदी डिजाइन
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola