सोने की चेन और झुमके तो बहुत पहने, अब ट्राई करें ये नए डिजाइन

Updated:
विज्ञापन

सोने के गहने, PC -AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gold Jewellery Designs: सोने की ज्वेलरी का फैशन हमेशा खास रहता है. अगर आप खास मौकों के लिए कुछ नया ढूंढ रही हैं, तो इन खूबसूरत और ट्रेंडी गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन को जरूर देखें.

विज्ञापन

Gold Jewellery Designs: सोने की ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. शादी हो, त्योहार हो या कोई खास मौका, गोल्ड ज्वेलरी पहनना आज भी महिलाओं की पहली पसंद में शामिल है. आमतौर पर लोग सोने की चेन, झुमके और अंगूठी ही ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप हर बार वही डिजाइन पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं. आजकल सोने में कई ऐसे डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं, जिन्हें साड़ी से लेकर सूट और इंडियन आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है. अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ने का सोच रही हैं, तो इन डिजाइनों को जरूर देखें.

विज्ञापन

सोने की चूड़ियां

गोल्ड बैंगल्स, PC - AI
गोल्ड बैंगल्स, PC - AI

सोने की चूड़ियां हमेशा से ही महिलाओं के बीच पसंद की जाती हैं. इस बार आप बहुत ज्यादा भारी चूड़ियों की जगह हल्के और सुंदर डिजाइन चुन सकती हैं. सिंपल पैटर्न वाली गोल्ड चूड़ियां रोज के साथ-साथ छोटे फंक्शन में भी अच्छी लगती हैं.

गोल्ड ब्रेसलेट

 गोल्ड ब्रेसलेट, PC -AI
गोल्ड ब्रेसलेट, PC -AI

अगर आपको चूड़ियों की जगह कुछ थोड़ा मॉडर्न पहनना पसंद है, तो गोल्ड ब्रेसलेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पतली चेन वाला ब्रेसलेट या छोटे डिजाइन वाला ब्रेसलेट हाथों को खूबसूरत लुक देता है. इसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है.

सोने का पेंडेंट

सोने का पेंडेंट, PC - AI
सोने का पेंडेंट, PC - AI

चेन के साथ बड़ा डिजाइन पहनने के बजाय इस बार खूबसूरत पेंडेंट ट्राई कर सकती हैं. छोटे फूल, पत्तियों, गोल आकार या पारंपरिक डिजाइन वाले पेंडेंट काफी प्यारे लगते हैं. रोज पहनने के लिए हल्का पेंडेंट भी अच्छा चुनाव हो सकता है.

गोल्ड मंगलसूत्र

गोल्ड मंगलसूत्र, PC - AI
गोल्ड मंगलसूत्र, PC - AI

मंगलसूत्र में भी अब कई तरह के डिजाइन देखने को मिलते हैं. बहुत भारी डिजाइन की जगह आप छोटे पेंडेंट और पतली चेन वाला मंगलसूत्र चुन सकती हैं. यह रोज पहनने के लिए भी आसान रहता है और लुक भी सुंदर लगता है.

गोल्ड बाजूबंद

बाजूबंद की सांकेतिक तस्वीर , PC -AI
बाजूबंद की सांकेतिक तस्वीर , PC -AI

अगर आपको थोड़ा हटकर ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो बाजूबंद ट्राई कर सकती हैं. खास मौकों पर साड़ी या लहंगे के साथ गोल्ड बाजूबंद काफी अच्छा लगता है. इसमें पारंपरिक डिजाइन के साथ हल्का मॉडर्न टच भी चुना जा सकता है.

ज्वेलरी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला न करें. अपनी पसंद के साथ यह भी देखें कि ज्वेलरी रोज पहननी है या किसी खास मौके के लिए. रोज के इस्तेमाल के लिए हल्के और आरामदायक डिजाइन बेहतर रहते हैं, जबकि शादी या बड़े फंक्शन के लिए थोड़ा हैवी डिजाइन चुना जा सकता है. सोना खरीदते समय हॉलमार्क और बिल जरूर चेक करें. साथ ही ज्वेलरी का वजन और मेकिंग चार्ज भी पहले पूछ लें.

यह भी पढ़ें: सोने के मंगलसूत्र के ये डिजाइन देख नई बहुएं भी कहेंगी, यही चाहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola