Karwa Chauth Vrat: पहली बार अगर रख रही हैं करवा चौथ व्रत, तो जरूर जान लें ये बात, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

First Karwa Chauth Vrat: इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा. आइए जानते हैं अगर आप पहली बार करवा चौथ व्रत रखने जा रही हैं तो किन-किन बातों का ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन
undefined

First Karwa Chauth Vrat: इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा. हिंदू धर्म में इसे लेकर मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें अखंड सौभाग्‍य की प्राप्ति होती है. यानी कि विवाहित महिलाओं की पतियों की उम्र लंबी होती है. इस साल करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में पड़ रहा है. आइए जानते हैं अगर आप पहली बार करवा चौथ व्रत रखने जा रही हैं तो किन-किन बातों का ध्यान देने की जरूरत है.

undefined

पहली बार करवा चौथ व्रत रखते समय न करें ये गलतियां

अगर आप पहली बार करवा चौथ व्रत रखने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूर माना गया है. वरना व्रत का फल आपको नहीं मिलेगा.

undefined

करवा चौथ व्रत के एक दिन पहले इस बात का जरूर ध्‍यान रखें कि घर में न तो नॉनवेज बने और न शराब का कोई भी व्यक्ति सेवन करें.

Also Read: Karwa Chauth 2023 Wishes LIVE: खुशी से दिल को आबाद करना… यहां से भेजें करवा चौथ की बधाई
undefined

करवा चौथ के दिन समय से ही सरगी खाएं. करवा चौथ का उपवास सूर्योदय से पहले हो जाता है, इसलिए सुबह में उठकर सबसे पहले अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.

undefined

अगर आपका यह करवा चौथ है तो सोलह श्रृंगार करना बिल्कुल भी न भूलें. इस बात का ध्यान रखें कि करवा चौथ व्रत में पूजा के समय अपनी शादी का जोड़ा पहनें, क्योंकि इसे शुभ माना गया है.

Also Read: Karva Chauth 2023: पीरियड्स में क्या रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे करें पूजा
undefined

करवा चौथ के दिन ‘करवा चौथ व्रत कथा’ सुनना न भूलें क्योंकि इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है.

undefined

अगर आप पहली बार करवा व्रत रख रही हैं तो ध्यान जरूर दें कि रात में चंदा को देखकर उसे अर्घ्‍य दें और फिर अपना व्रत खोलें.

Also Read: Karwa Chauth 2023 Beauty Tips: करवा चौथ पर पाना है इंस्टेंट ग्लो, तो ऐसे निखारें अपनी खूबसूरती
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola