PHOTOS: 1 नवंबर को रखा जाएगा करवा चौथ के व्रत, जानिए यूपी में कब निकलेगा चांद, चंद्रोदय टाइम और पूजा मुहूर्त

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Karva Chauth 2023: इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रमा को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. सभी राज्यों में करवा चौथ पर चंद्र उदय का समय अलग-अलग है. चलिए जानते हैं यूपी में चंद्रोदय का सही समय.

विज्ञापन
undefined

Karva Chauth: इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रमा को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. सभी राज्यों में करवा चौथ पर चंद्र उदय का समय अलग-अलग है. चलिए जानते हैं यूपी में चंद्रमा के उदय (चंद्रोदय) होने का सही समय कब है.

undefined

यूपी में चंद्रोदय का समय

इस साल करवा चौथ व्रत 1 नवंबर 2023, दिन बुधवार को रखा जाएग. ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है. करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है और रात में चांद का दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है.

undefined

करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं. इस दिन चांद के निकलने का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से होता है. हर शहर में चांद दिखने का समय अलग-अलग होता है. ऐसे में यूपी में चंद्रोदय का समय 1 नवंबर, बुधवार को रात में ठीक 8:05 बजे उदय हो जाएगा.

Also Read: Karva Chauth 2023: पीरियड्स में क्या रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे करें पूजा
undefined

यूपी में करवा चौथ 2023 का शुभ मुहूर्त

उत्तर प्रदेश में करवा चौथ व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त सुबह 6:36 से रात 8:26 बजे तक है. करवा चौथ का पूजा शाम 5:36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है और चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 5 मिनट दिन बुधवार 1 नवंबर 2023 है.

undefined

करवा चौथ व्रत क्यों किया जाता है

बताते चलें कि करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु के लिए रखती हैं. इस दिन सुहागिनें श्रृगार कर भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं. इसके बाद सभी विवाहिता चंद्रमा के दर्शन कर व्रत तोड़ती हैं.

Also Read: Karwa Chauth Vrat: पहली बार अगर रख रही हैं करवा चौथ व्रत, तो जरूर जान लें ये बात, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola