सलाह लेने से पहले 10 बार सोचें, कहीं आप गलत इंसान से तो नहीं पूछ रहे?

गलत सलाहकार बना सकता है जिंदगी मुश्किल, जानिए किनसे दूरी रखें
महाभारत के उदाहरण से जानिए किन लोगों से कभी सलाह नहीं लेनी चाहिए और क्यों संगति का चुनाव आपके भविष्य को बदल सकता है.
Jaya Kishori Motivational Quotes: जया किशोरी जी के अनुसार इंसान की सफलता या असफलता केवल उसकी मेहनत पर नहीं, बल्कि उसकी संगति और सलाह देने वाले लोगों पर भी निर्भर करती है. उन्होंने उदाहरण के तौर पर महाभारत का संदर्भ देते हुए समझाया कि इतिहास और शास्त्र भी यही सिखाते हैं कि गलत संगति इंसान को पतन की ओर ले जाती है, जबकि सही मार्गदर्शन जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचा देता है.

महाभारत में कौरवों के पास भीमकाय सेना और महान योद्धा थे-भीष्म, द्रोणाचार्य, कर्ण और अश्वत्थामा जैसे महारथी. फिर भी दुर्योधन हार गया. वहीं पांडवों के पास सेना कम थी, लेकिन उनके साथ भगवान कृष्ण का मार्गदर्शन था. यही सही सलाह और सकारात्मक सोच उनकी जीत का कारण बनी.
जया किशोरी मोटिवेशनल कोट्स (Jaya Kishori Motivational Quotes)
जीवन में जीत या हार कई बार आपकी संगति तय करती है, सिर्फ आपकी ताकत नहीं. – जया किशोरी
आपके आसपास के लोग आपके विचार, निर्णय और भविष्य को प्रभावित करते हैं. – जया किशोरी
अगर आपकी संगति कृष्ण जैसी है तो जीवन संवर जाएगा, और अगर शकुनि जैसी है तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी. – जया किशोरी
मनुष्य की क्षमता वही रहती है, फर्क केवल संगति का होता है. – जया किशोरी
जया किशोरी जी ने बताया कि दुर्योधन के पास शकुनि जैसा सलाहकार था, जो ईर्ष्या और नकारात्मकता से भरा था. दूसरी तरफ पांडवों को कृष्ण जैसा मार्गदर्शक मिला, जिसने उन्हें हर मुश्किल में सही रास्ता दिखाया.

जया किशोरी जी ने संत रहीम के दोहे का उदाहरण देते हुए समझाया कि एक ही चीज अलग-अलग जगह पर अलग परिणाम देती है.
- केले के पत्ते पर गिरकर पानी की बूंद सुगंध बन जाती है
- कमल पर गिरकर वही बूंद मोती बन जाती है
- लेकिन सांप के मुंह में गिरकर वही बूंद जहर बन जाती है
इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक, समझदार और प्रेरित करने वाले लोगों की संगति चुनना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: दुख और तनाव से कैसे निकलें? जया किशोरी ने बताए खुश रहने के सरल सूत्र
यह भी पढ़ें: रिश्तों को खोखला करती हैं ये 5 गलतफहमियां – जया किशोरी ने कपल्स को दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




