Birthday Special Story: 28 June को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Birthday Special Story: 28 जून को जन्मे लोग घोर परिश्रमी एवं संयमी होते हैं. अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग एवं सर्तक रहते हैं. मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही रुपों से सबल होने पर भी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अनेक कठिनाईयों के बाद होती हैं.
Birthday Special Story: आज 28 जून (28 June) है, सबसे पहले 28 जून को जन्मे लोगों को जन्मदिन (28 june Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज जन्म लेने वाले जातकों के लिए आने वाले साल में धन से जुड़ी सभी परेशानियों को समाप्त करने आ रहा हैं.यह वर्ष नए घर और नए वाहन के लिए शुभ जाने वाला हैं. इस वर्ष आप अपने घर के साज-सजावट में भी धन खर्च करेंगे और ये 6 अंक यात्राओं पर भी धन खर्च करवाएगा.महिलाओं के लिए यह वर्ष अपने सौंदर्य के निखार के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसमे धन का खर्च बना रहेगा.
इस मूलांक से प्रभावित जातक विशाल व्यक्तित्व के स्वामी, कार्य कुशल, महत्वाकांक्षी एवं त्वरित निर्णय लेने में प्रवीण होते हैं. ये जातक घोर परिश्रमी एवं संयमी होते हैं. अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग एवं सर्तक रहते हैं. मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही रुपों से सबल होने पर भी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अनेक कठिनाईयों के बाद होती हैं. जीवन भर द्वन्दात्मक स्थिति बनी रहती है. जीवन का उत्तरकाल यश, सम्मान आदि की दृष्टि से श्रेष्ठ रहता है.
यह वर्ष अत्यंत शुभ एवं सफलतादायक रहेगा. मन में व्याप्त चिंता और निराशा दूर होगी. गत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष आप स्वयं को अधिक संतुष्टï और सुखी अनुभव करेंगे. भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यय होगा. सामाजिक एवं घरेलू रिश्ते नातों में सुधार आयेगा. किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा.
आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. विरोधी परास्त होंगे. सेना, चिकित्सा, विज्ञान, पुलिस, खोज कार्य, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा. व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है. सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना शुभ रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




