Birthday Special Story: 16 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2022 9:25 AM
Birthday Special Story: आज 16 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (16 July Birthday) की शुभकामनाएं. आलस्य एवं लापरवाही प्रगति में बाधक रहती है. समस्याओं का निदान कल्पना लोक में तलाश करते हैं. इसी कारण जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती है.
आज 16 जुलाई (14 July ) है, सबसे पहले 16 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (16 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज के दिन जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते है इसी कारण वह किसी भी स्थिती में कोई काम करने पर हिचकते नही है
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान, व्यवहार कुशल एवं बुद्धिमान होते हैं. आलस्य एवं लापरवाही प्रगति में बाधक रहती है. समस्याओं का निदान कल्पना लोक में तलाश करते हैं. इसी कारण जीवन में लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती है. युवा अवस्था के बाद ही इन जातकों की सोच में परिवर्तन आता है. स्वतंत्र रुप से व्यवसाय करना इनके लिए अनुकूल रहता है.
इस वर्ष में अधिकांश कार्यों में सफलता विघ्रोपरांत ही प्राप्त होगी. वर्ष के प्रथमाद्र्ध की अपेक्षा उत्तराद्र्ध श्रेष्ठï रहेगा. इस वर्ष सामाजिक मान सम्मान में कमी आएगी. विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है. अपने ही धन की प्राप्ति में विलम्ब होगा. वर्ष उत्तराद्र्ध में न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी.
रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, एवीएशन, पुरातत्त्व विभाग, गुप्तचर विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे. व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध लाभकारी रहेगा. नए आसामियों से सम्पर्क बढ़ेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. विज्ञान, चिकित्सा, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
शुभ दिनांक : 2,6, 8, 19, 19, 24, 30
शुभ अंक : 5, 8, 12, 17, 23, 25
शुभ वर्ष : 2023, 2025, 2027, 2032
ईष्टदेव : सरस्वती मां
शुभ रंग : गुलाबी, हरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










