Jagannath Puri का कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो यहां देखें सफर से लेकर ठहरने तक की सारी जानकारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2023 7:59 PM

विज्ञापन

Jagannath Yatra 2023, Jagannath Puri Trip Plan: जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इस साल जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 20 जून 2023 को निकलेगी. अगर आप भी जगन्नाथ धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपको इस ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है

विज्ञापन

Jagannath Yatra 2023, Jagannath Puri Trip Plan: जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इस साल जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 20 जून 2023 को निकलेगी. कहते हैं इस दौरान भगवान अपने भक्तों का सुख-दुख लेने भ्रमण पर निकलते हैं. अगर आप भी जगन्नाथ धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां आपको इस ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है

जगन्नाथ पुरी कैसे जाएं

ओडिशा स्थित पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए सड़क, वायु और रेल मार्ग से पहुंच सकते हैं. हवाई यात्रा के लिए आपको भुवनेश्वर तक की हवाई यात्रा करनी पड़ सकती है. भुवनेश्वर तक कई शहरों की फ्लाइट मिल जाएगी. जगन्नाथ मंदिर के सबसे करीब रेलवे स्टेशन पुरी ही है, जो देश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है. दिल्ली, लखनऊ, बैंगलुरू, कलकत्ता, रायपुर, रांची, पटना, वाराणसी जैसे कई शहरों की डायरेक्ट ट्रेन सेवा पुरी और भुवनेश्वर तक के लिए मिल सकती है. देश के कई राज्यों से यहां बसें आती है, कलकत्ता, रायपुर, पटना, रांची, भोपाल जैसे करीबी राज्यों की राजधानी से डायरेक्ट बस सेवा भुवनेश्वर और पुरी के लिए मिल सकती है.

जगन्नाथ पुरी में कहां रुके

टूरिस्ट स्पॉट होने के कारण जगन्नाथ पुरी में कई होटल और धर्मशाला मिल जाएंगे. जगन्नाथ मंदिर के आस पास ठहरने के लिए कई सस्ते और अच्छे होटल हैं. यहां होटलों में रहने के लिए आपको 500 से 2000 रुपये तक का किराया देना होता है.यदि आप मंदिर के पास बने धर्मशाला में ठहर रहे हैं तो आपको 200 से 500 रुपय रुपये तक का किराया देना होता है.

कितने दिनों का करें जगन्नाथ पुरी ट्रिप का प्लान

जगन्नाथ पुरी घुमने के लिए आपको करीब 3 से 4 दिन लगेंगे. आपको यहां घूमने के लिए आपको तीन दिन का खर्च कम से कम 3 से 4 हजार का आ सकता हैं.जिसमें आप काफी अच्छे से अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं.

जगन्नाथ पुरी के अलावा यहां जरूर घूमें

चिलका वन्यजीव अभयारण्य

पूरी में एक चिलका वन्यजीव अभयारण्य भी है.इसे चिलका झील के नाम से भी जाना जाता है.चिलका वन्यजीव अभयारण्य 1100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है.यहां पर दुर्लभ प्रजाति के जीव देखने को मिलते हैं.

अथरनाला ब्रिज

अथरनाला ब्रिज का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था.ये ब्रिज मांडुपुर नदी पर बना है.पुरी नगर के प्रवेश द्वार पर बना यह ब्रिज 85 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है.यहां पर जाड़े के मौसम में घूमना ज्‍यादा अच्छा लगता है.

पुरी का गुंडिचा मंदिर

पुरी का गुंडिचा मंदिर भी काफी खूबसूरत है.गुंडिचा घर के नाम से भी जाना जाता है.ये भगवान जगन्नाथ मन्दिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है.इस मंदिर का निर्माण कलिंग वास्तुकला में हुआ है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola