ePaper

खुशियों की ये खुराक बढ़ाएगी हैप्पी हॉर्मोन, डेली डाइट में करें शामिल

Updated at : 17 Jan 2024 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
खुशियों की ये खुराक बढ़ाएगी हैप्पी हॉर्मोन, डेली डाइट में करें शामिल

अगर आप बहुत उदास हैं तो शायद आप खाना- पीना छोड़ देंगे या फिर कुछ लोगों की तरह तनाव मिटाने के लिए अधिक खाना शुरु कर देंगे. लेकिन अगर आपको कुछ खानों की लिस्ट दी जाए जिसे खाकर आप खुश रहेंगे तो उसे क्या कहेंगे ?

विज्ञापन
undefined
मशरूम

मशरूम में विटामिन डी होता है जो अवसादरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. विटामिन डी सेरोटोनिन संश्लेषण से जुड़ा हुआ है, जो आपकी भावनात्मक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है

undefined
चेरी टमाटर

छोटे- छोटे चेरी टमाटर में प्रचूर लाइकोपीन होता है, जो मूड-बूस्टिंग गुणों से जुड़ा फाइटोन्यूट्रिएंट है इसकें एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं.

undefined
एवोकाडो

एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें मौजूद विटामिन बी3 और ओमेगा-3 फैटी एसिड सेरोटोनिन उत्पादन में योगदान देता है आपके मूड में सुधार करता है.

undefined
बादाम या अखरोट

सूखे मेवों में बादाम या अखरोट संतुष्टिदायक क्रंच के साथ ट्रिप्टोफैन भी प्रदान करते हैं,ये नट्स एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो अवसाद के खतरे को कम करते हैं.

undefined
पालक

विटामिन ई, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर पालक की गुणवत्ता स्वस्थ हार्माेन उत्पादन और कार्य में सहायता करती है. चाहे सलाद हो, स्मूदी हो अपने भोजन में मूड-बढ़ाने की खुराक के लिए इसे शामिल करें.

undefined
बेरीज

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी सहित जामुन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरे होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व मूड में सुधार और अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं.

undefined
केले

केले में विटामिन बी6 होता है जो सेरोटोनिन और डोपामाइन के उत्पादन के लिए जरूरी पोषक तत्व है. ये न्यूरोट्रांसमीटर मूड नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अपने दिन की शुरुआत केले से करें..

undefined
ओट्स

ओट्स में मौजूद मैग्नीशियम जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं में शामिल होता है जो मूड को प्रभावित करता है, मूड-बूस्टिंग के लिए डेली डाइट्स में ओट्स को शामिल करें

undefined
दाल

दाल, प्रोटीन का पावरहाउस होता है इसमें मौजूद हाई फोलेट और विटामिन बी डोपामाइन और सेरोटोनिन के संश्लेषण के लिए जरूरी होता है ये न्यूरोट्रांसमीटर मूड को बेहतर बनाते हैं

undefined

डार्क चॉकलेट आपको खुशी देती है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके मूड को बेहतर बनाते हैं इसमें ट्रिप्टोफैन होता है जिससे अवसाद दूर होता है खुशी और विश्राम की भावनाओं में इजाफा होता है.

Also Read: धनिया पत्ती की बनी रहेगी ताजगी, फ्रिज में स्टोर करने के फॉलो करें टिप्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola