पनीर असली है या नकली? इन आसान तरीकों से घर पर करें पहचान
पनीर की फोटो (PC: Freepik)
How to Test Paneer Purity: बाजार से लाए पनीर में मिलावट तो नहीं? रंग, बनावट और इस खास टेस्ट से घर बैठे आसानी से करें असली पनीर की पहचान.
How to Test Paneer Purity: पनीर की सब्जी हो, पनीर टिक्का या फिर मटर पनीर, इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. खासकर त्योहारों और शादी-पार्टी के मौसम में पनीर की मांग काफी बढ़ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार से खरीदा गया पनीर असली है या उसमें मिलावट की गई है?
कई बार सस्ता पनीर देखकर हम उसे खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसकी शुद्धता पर ध्यान नहीं देते. ऐसे में कुछ आसान जांच और सावधानियों की मदद से पनीर की गुणवत्ता (How to Test Paneer Purity) को लेकर सतर्क रहा जा सकता है. आइए जानते हैं पनीर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
पनीर का रंग और बनावट देखें
- असली पनीर आमतौर पर सफेद या हल्का क्रीम रंग का होता है.
- इसकी बनावट नरम और हल्की दानेदार हो सकती है.
- अगर पनीर बहुत ज्यादा पीला, चिपचिपा या असामान्य रूप से सख्त दिखाई दे, तो उसे खरीदने से पहले सावधानी बरतें.
हाथ से दबाकर देखें (How to Test Paneer Purity)
- पनीर खरीदते समय उसका एक छोटा टुकड़ा हल्के हाथ से दबाकर देख सकते हैं.
- ताजा पनीर आमतौर पर नरम होता है और दबाने पर थोड़ा टूट भी सकता है.
- अगर पनीर रबर की तरह बहुत ज्यादा खिंच रहा है या असामान्य रूप से सख्त है, तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ सकता है.
गर्म पानी से करें जांच
- पनीर की गुणवत्ता को लेकर एक घरेलू जांच गर्म पानी से भी की जाती है.
- इसके लिए पनीर का छोटा टुकड़ा गर्म पानी में डालकर कुछ देर रखें.
- अगर पनीर का रंग, गंध या बनावट असामान्य तरीके से बदलती है, तो उसे लेकर सतर्क हो जाएं.
- ध्यान रखें कि इस तरीके से मिलावट की पुष्टि नहीं होती. असली पनीर भी गर्म पानी में नरम हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में रूम हीटर चलाने से पहले जान लें ये बातें, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
आयोडीन से करें स्टार्च की पहचान
पनीर में स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए FSSAI के DART (Detect Adulteration with Rapid Test) में एक आसान तरीका बताया गया है.
- इसके लिए पनीर का छोटा टुकड़ा पानी के साथ उबालें.
- ठंडा होने पर उसमें आयोडीन सॉल्यूशन की 2-3 बूंदें डालें.
- अगर मिश्रण का रंग नीला हो जाता है, तो उसमें स्टार्च मौजूद हो सकता है.
खरीदते समय पैकेट पर जरूर पढ़ें ये बातें
- अगर आप पैकेट वाला पनीर खरीद रहे हैं, तो उसका मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें.
- इसके अलावा पैकेट पर लिखी सामग्री, FSSAI लाइसेंस नंबर और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी पढ़ें.
- हमेशा भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से ही पनीर खरीदें.
यह भी पढ़ें: सरसों के तेल में मिलावट तो नहीं? खरीदने से पहले इन 4 बातों पर दें ध्यान
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए