ePaper

Homemade Hair Color: घरेलू चीजों से बनाएं हेयर कलर, बाल रहेंगे मजबूत और चमकदार

Updated at : 28 Jan 2026 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
homemade color

घर के बने रंग

Homemade Hair Color: घर पर बना नेचुरल हेयर कलर बालों को बिना नुकसान पहुंचाए रंग देने का आसान तरीका है. यह घरेलू चीजों से तैयार किया जाता है, जिससे बालों की सेहत बनी रहती है और केमिकल कलर से होने वाले नुकसान से बचाव होता है.

विज्ञापन

Homemade Hair Color: आजकल केमिकल वाले हेयर कलर बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बाल रूखे हो जाते हैं और टूटने भी लगते हैं. ऐसे में घर पर बना नेचुरल हेयर कलर एक सुरक्षित और आसान तरीका है. घर की चीजों से बना यह हेयर कलर बालों को रंग भी देता है और उनकी देखभाल भी करता है. इसे कोई भी बिना परेशानी के घर पर बना सकता है. इस हेयर कलर का इस्तेमाल करने से कई सारे फायदे हैं जो कि आपके बालों को काफी हेल्दी रखते हैं. घर पर बनाएं हुए कलर में आपको किसी भी बात का डर नहीं रहता है. अगर आपके बाल भी सफेद होना शुरू हो गए हैं तो आप ये आर्टिकल की मदद से खुद के बालों को एक नेचुरल कलर दे सकते हैं. 

काले या गहरे भूरे बालों के लिए

 कलर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच मेहंदी पाउडर
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर
  • पानी (ज़रूरत अनुसार)

कलर बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले कॉफी को पानी में उबाल लें और ठंडा कर लें.
  2. अब एक कटोरी में मेहंदी और आंवला पाउडर डालें.
  3. इसमें कॉफी वाला पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  4. पेस्ट को 2–3 घंटे ढककर रख दें.
  5. बालों पर लगाएं और 1–2 घंटे बाद सादे पानी से धो लें.

ब्राउन टोन के लिए

ब्राउन टोन बनाने के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच मेहंदी
  • 1 चम्मच चाय की पत्ती का गाढ़ा पानी
  • 1 चम्मच कॉफी

बनाने का सही तरीका

सब कुछ मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं. 1 घंटे बाद धो लें.

हल्का लाल रंग पाने के लिए

हल्का लाल रंग बनाने के लिए सामग्री

  • मेहंदी पाउडर
  • चुकंदर का रस

कलर बनाने का आसान तरीका 

मेहंदी में चुकंदर का रस मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे हल्की लालिमा आती है.

यह भी पढ़ें: Hair Dyeing Tips: बालों को कलर कराने से पहले और बाद में कैसे रखें उनका ख्याल? स्टाइलिश दिखना है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें: Hair Care: रंग और मिट्टी से भरे बाल? विसर्जन के बाद ऐसे करें सही हेयर वॉश रुई की तरह हो जाएंगे सॉफ्ट 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola