How To Grow Bitter Gourd: घर की छत या गार्डन में उगाएं करेला, जानिए आसान तरीका और सही मौसम
Published by : Priya Gupta Updated At : 21 Jul 2025 1:26 PM
gardening tips (AI image)
How To Grow Bitter Gourd: अगर आप अपने गार्डन में आसान और शरीर के लिए फायदेमंद सब्जी उगाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख में माध्यम से घर पर करेला लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
How To Grow Bitter Gourd: करेला हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है,जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में अगर आपके पास थोड़ी सी खुली जगह या गार्डन है, तो आप इसे आसानी से घर पर उगा सकते हैं. करेला गरम और नमी वाले मौसम में जल्दी बढ़ता है और थोड़ी सी देखभाल से अच्छा फल देता है. तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे करेला लगाने का सही मौसम और अच्छे से देखभाल के बारे में.
करेला उगाने का सही समय
करेला गरम और हल्की नमी वाले मौसम में अच्छा उगता है. इसे आप गर्मियों के दिन में फरवरी से अप्रैल में आसानी से लगा सकते हैं. इसके अलावा, इसे आप बारिश के समय जून से जुलाई के बीच बो सकते हैं. इन दोनों मौसम में करेला अच्छे से उगता है और इससे ताजे और हरे-भरे करेले में आते हैं.
करेला लगाने का आसान तरीका

करेला उगाने के लिए ऐसी मिट्टी चुनें जो नरम और पानी को जल्दी निकाल सके, जैसे दोमट या बालू वाली मिट्टी. इसके बाद आप मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर उसे अच्छे से मिलाएं. करेल के बीज बोने से पहले उसके बीज को एक दिन पानी में भिगो दें, इससे पौधा जल्दी अंकुरता है. इसके बीजों को हाथ की दूरी पर और 1 उंगली या 2 उंगली गहराई में मिट्टी में लगाएं.
यह भी पढ़ें- Best Vegetables Plants In Monsoon: मानसून में लगाएं ये 6 बेस्ट सब्जियां, जानिए आसान तरीका
करेला की देखभाल कैसे करें
- करेले के पौधे को शुरू में हर 3-4 दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी दें. इसकी लताएं जब बड़ी होने लगे तो इसे हफ्ते में एक बार ही पानी दें.
- इसके आस-पास जन्मेघास-फूस से साफ रखें और लताएं को सहारा देने के लिए इसे लड़की या जाल लगा दें.
- करेले में कीड़े लग सकते हैं, इससे बचने के लिए नीम का पानी या दवा छिड़कें. बीज बोने के करीब 2-3 महीने बाद करेले तोड़ने लायक हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










