मक्खन और घी बनाना होगा आसान, इन टिप्स से हर बार दूध पर जमेगी गाढ़ी मलाई

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

PC: AI Generated

क्या आपके घर में भी दूध पर पतली मलाई जमती है? जानें दूध उबालने से लेकर स्टोर करने के ये 6 आसान तरीके, जिससे हर बार जमेगी हलवाई जैसी गाढ़ी और मोटी मलाई.

विज्ञापन

How to Get Thick Malai: दूध की मलाई का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों, ग्रेवी, मक्खन और घी बनाने में किया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर दूध से मोटी मलाई नहीं जमती. इसकी वजह सिर्फ दूध नहीं, बल्कि उसे उबालने, ठंडा करने और स्टोर करने का तरीका भी होता है. अगर आप भी हर बार गाढ़ी और मोटी मलाई पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर (How to Get Thick Malai) बेहतरीन रिजल्ट पा सकते हैं. 

विज्ञापन

1. फुल क्रीम दूध का करें यूज 

अगर आपको मोटी मलाई चाहिए, तो सबसे पहले दूध का चुनाव सही होना चाहिए. टोंड या डबल टोंड दूध में फैट कम होता है, इसलिए उसमें मलाई भी कम बनती है. वहीं फुल क्रीम या भैंस के दूध में फैट ज्यादा होने की वजह से मलाई अच्छी तरह जमती है. इसलिए जहां तक संभव हो, फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. 

2. दूध को अच्छी तरह उबालें

दूध को सिर्फ गर्म करना काफी नहीं है. उसे एक-दो अच्छे उबाल आने तक पकाएं. उबालने के बाद गैस धीमी कर दें और 3-5 मिनट तक हल्का पकने दें. इससे दूध का फैट ऊपर की तरफ आने लगता है और मलाई की परत मोटी बनती है. 

3. दूध को बार-बार न चलाएं

उबालने के बाद कई लोग दूध को बार-बार चम्मच से चलाते रहते हैं. ऐसा करने से ऊपर बनने वाली मलाई (How to Get Thick Malai) टूट जाती है. दूध को उबालने के बाद उसे बिना छेड़े ठंडा होने दें ताकि मलाई आराम से जम सके. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

4. कमरे के तापमान पर पहले ठंडा करें

दूध को उबालने के तुरंत बाद फ्रिज में रखने की गलती न करें. पहले उसे सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें. जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए और ऊपर मलाई की परत बनने लगे, तब उसे फ्रिज में रखें. इससे मलाई और भी गाढ़ी हो जाती है. 

5. चौड़े बर्तन का उपयोग करें (How to Get Thick Malai)

अगर दूध को चौड़े और खुले मुंह वाले बर्तन में रखा जाए, तो उसकी सतह ज्यादा होती है. इससे ऊपर बनने वाली मलाई भी बड़ी और मोटी होती है. गहरे और छोटे बर्तन की तुलना में चौड़ा बर्तन बेहतर माना जाता है. 

6. रोज मलाई इकट्ठा करें

अगर आपको मक्खन या घी बनाना है, तो रोजाना दूध की मलाई निकालकर एक साफ डिब्बे में जमा करें. इस डिब्बे को फ्रिज में रखें ताकि मलाई खराब न हो. जब ज्यादा मात्रा में मलाई जमा हो जाए, तब उसका इस्तेमाल करें. 

मलाई निकालते समय रखें ये बातें

  • मलाई निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें. 
  • दूध पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही मलाई निकालें. 
  • मलाई वाले डिब्बे को हमेशा ढक्कन लगाकर फ्रिज में रखे. 
  • पुरानी और नई मलाई को मिलाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. 

यह भी पढ़ें: अब हफ्तों तक न सूखेंगी और न सड़ेंगी हरी मिर्च, फ्रिज में स्टोर करते समय रखें इन बातों का खास ख्याल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola