चेहरे के Pimples और दानों से हैं परेशान? नीम का ये तरीका आएगा काम

Updated:
विज्ञापन

स्किन केयर करती हुई महिला की सांकेतिक तस्वीर , PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

How to Get Glowing Skin: गर्मी और उमस में चेहरे पर दाने और पिंपल्स बढ़ गए हैं? तो घर पर नीम की पत्तियों से बना ये आसान पानी स्किन केयर में शामिल कर सकती हैं.

विज्ञापन

How to Get Glowing Skin: गर्मी और उमस के मौसम में चेहरे पर छोटे-छोटे दाने, कील-मुंहासे और चिपचिपापन बढ़ जाता है. ऐसे में हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाली नीम की पत्तियों से आप एक आसान घरेलू तरीका आजमा सकती हैं. नीम का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकते हैं. अगर चेहरे पर पिंपल्स और ज्यादा ऑयल की परेशानी रहती है, तो नीम के पानी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. इसे बनाना भी काफी आसान है.

विज्ञापन

नीम का पानी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • 1 से 2 मुट्ठी ताजी नीम की पत्तियां
  • 2 से 3 गिलास पानी
  • कॉटन बॉल या साफ स्प्रे बोतल

ऐसे तैयार करें नीम का पानी

सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए. अब एक बर्तन में 2 से 3 गिलास पानी डालें और उसमें नीम की पत्तियां डाल दें.

इसे मध्यम आंच पर करीब 10 से 12 मिनट तक उबालें. जब पानी का रंग हल्का हरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इस पानी को ठंडा होने दें.

पानी पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे छान लें और साफ बोतल में भरकर रख लें. इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रखा जा सकता है.

चेहरे पर कैसे लगाएं नीम का पानी

सबसे पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश से साफ कर लें और फिर तौलिए से धीरे-धीरे पोंछ लें.

अब कॉटन बॉल को नीम के पानी में भिगोकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. चाहें तो इसे साफ स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे भी कर सकती हैं.

इसे करीब 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.

अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें. जलन या किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें. पिंपल्स या त्वचा की परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा वाला साबुन, स्किन रहेगी साफ और मुलायम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola