Karwa Chauth Special 2 Minute Facial: पार्लर जाने का नहीं मिला समय तो करवा चौथ पर घर बैठे करें 2 मिनट में फेसियल
Published by : Prerna Updated At : 10 Oct 2025 8:33 AM
karwa chauth special 2 min facial
Karwa Chauth Special 2 Minute Facial: सारी चीजों कि तैयारी करने के लिए समय निकलते-निकलते चेहरे पर कुछ करने के लिए समय ही नहीं मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर 2 मिनट में फेसियल करके चेहरे पर चांद जैसा चमक ला सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Karwa Chauth Special 2 Minute Facial: करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है. इस दिन महिलाएं खुद को दुल्हन की तरह सजाती हैं. ऐसे में कई बार महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं मिलता है. बाकी सारी चीजों कि तैयारी करने के लिए समय निकलते-निकलते चेहरे पर कुछ करने के लिए समय ही नहीं मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर 2 मिनट में फेसियल करके चेहरे पर चांद जैसा चमक ला सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद कुछ चीजों कि मदद से ही आप घर पर फेसियल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप घर में करवा चौथ के दिन फेसियल कर सकते हैं.
क्या सच में 2 मिनट में फेसियल हो सकता है?
हां, बिल्कुल हो सकता है. घर में रखी हुई कुछ चीजों से आप झटपट तरीके से घर में फेसियाल कर सकते है और इससे आपके चेहरे में नेचुरल तरीके से गलो भी दिखाई देगा.
फेसियल के लिए कौन-कौन सी चीजों की जरूरत पड़ती है?
फेसियल के लिए जरूरत पड़ने वाली चीजें:
कच्चा दूध
गुलाब जल, एलोवेरा जेल
मसाज क्रीम
फेस पैक
बर्फ के टुकड़े, ठंडा पानी
फेस मॉइश्चराइज़र
क्या है पहला स्टेप?
क्लीनसिंग: सबसे पहले चेहरे को ठंडे पानी से धो लेंगे. इसके बाद इसमें कच्चे दूध से हल्के हाथों से 30 सेकेंड तक मसाज करेंगे.
क्या है दूसरा स्टेप?
स्क्रब: गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर 1 मिनट तक सकर्ब करेंगे. इससे चेहरे में छिपी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी.
क्या है तीसरा स्टेप?
मसाज: छेरे को मसाज की जरूरत हमेशा पड़ते है लेकिन जब हम फेसियाल करते हैं तो चेहरे पर मसाज से बहुत अच्छा ग्लो दिखाई देता है. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और चेहरा अंदर से निखर कर आता है.
क्या है चौथा स्टेप?
कूलिंग: चेहरे में मसाज एक बाद कुलिंग की जरूरत होती है. इसके लिए आपको एक बड़े कटोरे में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर उसमें अपने चेहरे को डुबोना है. इससे चेहरे को थोड़ी ठंढक मिलेगी. इससे स्किन टाइट होती है.
आखिरी स्टेप क्या होती है?
मॉइस्चराइजिंग: मॉइश्चराइज़र को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाना है. इससे चेहरा काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगा.
इस फेसियाल को कब करना चाहिए?
इस फेसियाल को करने के लिए शाम का वक्त सही होता है पूजा से थोड़े देर पहले क्योंकि इससे पूजा करते वक्त चेहरे पर अच्छा निखार आता है.
यह भी पढ़ें: Homemade Sweets for Karwa Chauth: करवा चौथ के लिए घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट और आसान मिठाइयां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










