कीड़े-मकोड़ों का आतंक मिनटों में होगा कम, घर के कोनों में बस छिड़क दें इस चीज की कुछ बूंदें

Updated:
विज्ञापन
Home Cleaning Tips , PC- AI

Home Cleaning Tips , PC- AI

Home Cleaning Tips: महंगे स्प्रे नहीं, घर पर बनाएं ये सस्ता विनेगर स्प्रे. चींटियों, मक्खियों, मच्छरों को मिनटों में दूर भगाएं. जानें बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Home Cleaning Tips: घर में चींटियां, मक्खियां, मच्छर या दूसरे छोटे-छोटे कीड़े आ जाएं, तो परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में लोग अक्सर बाजार से महंगे स्प्रे खरीदते हैं. लेकिन हर बार उनसे मनचाहा असर नहीं मिलता. अगर आप आसान और कम खर्च वाला तरीका ढूंढ रही हैं, तो वाइट विनेगर आपके काम आ सकता है. इसकी तेज गंध कई तरह के कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है.

कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में विनेगर कैसे काम करता है?

वाइट विनेगर की गंध काफी तेज होती है. यही वजह है कि कई कीड़े इसके आसपास नहीं रुकते. इसके साथ ही इसका इस्तेमाल घर की सफाई में भी किया जाता है. इसलिए यह सफाई और कीड़ों को दूर रखने, दोनों काम में मदद कर सकता है.

विनेगर स्प्रे कैसे बनाएं?

विनेगर का स्प्रे बनाना बहुत आसान है.

  • एक स्प्रे बोतल लें.
  • इसमें 2 गिलास पानी डालें.
  • अब 4 से 5 ढक्कन वाइट विनेगर मिलाएं.
  • बोतल बंद करके अच्छी तरह हिला लें.

अब आपका स्प्रे तैयार है.

किन जगहों पर करें स्प्रे?

इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें, जहां से कीड़े घर में आते हैं.

  • दरवाजे के आसपास
  • खिड़कियों के किनारे
  • दीवार की दरारें
  • रसोई के कोने
  • सिंक के पास
  • कमरे के कोने

अच्छा असर बनाए रखने के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

चींटियों को दूर करने का आसान तरीका

अगर घर में चींटियां ज्यादा आ रही हैं, तो बराबर मात्रा में वाइट विनेगर और पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें.

रात को सोने से पहले इसे चींटियों के आने-जाने वाले रास्ते, दरवाजे के कोनों और रसोई के सिंक के पास छिड़क दें. विनेगर की तेज गंध की वजह से चींटियां अपना रास्ता पहचान नहीं पातीं और दोबारा वहां आने की संभावना कम हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

विनेगर का स्प्रे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें. अगर किसी सतह पर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले थोड़ी-सी जगह पर टेस्ट कर लें. इससे किसी तरह के निशान या नुकसान का पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें: पुराने और पीले स्विच बोर्ड को ऐसे करें साफ, मिनटों में दिखेगा फर्क


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola