ePaper

Holi 2023: होली के दिन राधा-कृष्ण समेत अपने आराध्य को अर्पित करें इस रंग के गुलाल, मनोकामना होगी पूरी

Updated at : 01 Mar 2023 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2023: होली के दिन राधा-कृष्ण समेत अपने आराध्य को अर्पित करें इस रंग के गुलाल, मनोकामना होगी पूरी

Holi 2023: मान्यता है कि सबसे पहले होली खेलने की शुरुआत भगवान कृष्ण ने ही की थी. यही वजह है कि आज भी कृष्ण नगरी से ही सबसे पहले होली खेलने की शुरुआत होती है. होली सिर्फ रंग खेलने का ही नहीं भगवान की आराधना का भी दिन माना जाता है. जानें भगवान के चरणों में कौन सा रंग चढ़ा कर होली की शुरुआत करनी चाहिए.

विज्ञापन
undefined

होली के दिन भगवान श्री कृष्ण को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए. वहीं इस दिन भगवान को भोग में पीले रंग की मिठाई और फल चढ़ाना चाहिए. इससे जीवन में खुशियां और प्रेम भर जाता है. वहीं राधा रानी को लाल या गुलाबी रंग के गुलाल अर्पित करें.

undefined

भगवान शिव जी को लाल या नीले रंग का गुलाल अर्पित करें साथ ही उनकी प्रिय भस्म जरूर चढ़ाएं. ऐसी मान्यता है कि होली के दिन यह उपाय करने से भोलेनाथ मनोकाना पूरी करते हैं.

undefined

भगवान श्री राम को होली के दिन पीले रंग के गुलाल चढ़ाने चाहिए साथ ही पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने ने जीवन में खुशियां आती हैं. शुभ ही शुभ होता है. माता सीता को लाल रंग का गुलाल ही लगाना चाहिए.

undefined

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है. होली के दिन भगवान श्री गणेश जी को सिंदूर और नारंगी रंग चढ़ाकर उनकी पूजा करें. मोदक का भोग लगाएं.

undefined

होली पर देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी और हनुमान जी को लाल रंग के गुलाल अर्पित करने पर इनकी कृपा बनी रहती है और भक्त को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

undefined

होलिका दहन के दिन ही नहीं बल्कि होली के दिन की भी शुरुआत भक्तों को अपने आराध्य के श्री चरणों में रग-अबीर चढ़ा कर करनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola