ePaper

Holashtak 2021: होलाष्टक 28 मार्च तक, क्यों इसे माना जाता है अशुभ, क्या है इसके पीछे कहानी व क्या काम होते है वर्जित

Updated at : 23 Mar 2021 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Holashtak 2021: होलाष्टक 28 मार्च तक, क्यों इसे माना जाता है अशुभ, क्या है इसके पीछे कहानी व क्या काम होते है वर्जित

Holashtak 2021 Start Date And End Date, Do And Donts, Story In Hindi, Holi 2021 Date, Holika Dahan: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होलिका दहन है. इस दिन तक होलाष्टक मनायी जायेगी. आपको बता दें कि इसे होली से 08 दिन पहले माना जाता है. ऐसे में इस साल 22-28 मार्च तक होलाष्टक तिथि पड़ रही है. आपको बता दें कि हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में मुंडन संस्कार, शादी-विवाह, गृह प्रवेश या नए पूरे भवन का निर्माण व नए व्यवसाय खोलने जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. आइए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन

Holashtak 2021 Start Date And End Date, Do And Donts, Story In Hindi, Holi 2021 Date, Holika Dahan: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होलिका दहन है. इस दिन तक होलाष्टक मनायी जायेगी. आपको बता दें कि इसे होली से 08 दिन पहले माना जाता है. ऐसे में इस साल 22-28 मार्च तक होलाष्टक तिथि पड़ रही है. आपको बता दें कि हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में मुंडन संस्कार, शादी-विवाह, गृह प्रवेश या नए पूरे भवन का निर्माण व नए व्यवसाय खोलने जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. दरअसल, इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. आइए जानते हैं विस्तार से…

होली से जुड़ी पौराणिक कथा (Holashtak Story In Hindi)

ऐसी मान्यता है कि कामदेव ने भगवान शिव की तपस्या इसी दौरान भंग कर दी थी. जिससे नाराज होकर फाल्गुन की अष्टमी तिथि को ही शिव शंभू ने प्रेम के देवता को भस्म कर दिया था. जिसके बाद पूरी सृष्टि नीरस हो गयी थी. हालांकि, कामदेव की पत्नी रति ने शिव जी की अराधना करके दोबारा अपने पति कामदेव को पुर्नजीवित करवाया. जिसके बाद भक्तों ने 8 दिनों तक शुभ कार्य करने को वर्जित माना.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2021 Date)

  • होलिका दहन तिथि: 28 मार्च 2021

  • होलिका दहन आरंभ तिथि: 18 बजकर 37 मिनट से

  • होलिका दहन आरंभ तिथि: 20 बजकर 56 मिनट तक

  • होलिका दहन की कुल अवधि: कुल 2 घंटे 20 मिनट

होली का शुभ मुहूर्त, तिथि (Holi 2021 Date)

  • होली की आरंभ तिथि: मार्च 28, 2021 को दोपहर 03 बजकर 27 बजे से

  • होली की समाप्ति तिथि: मार्च 29, 2021 को 00 बजकर 17 बजे तक

Also Read: Holi 2021 Date: 499 साल बाद होली पर पड़ रहा ये दुर्लभ योग, जानें होलाष्टक से लेकर होलिका दहन व होली की तिथि व शुभ मुहूर्त के बारे में
होलाष्टक के दौरान भूल कर भी न करें ये काम (Do And Donts In Holashtak)

  • वैवाहिक कार्य न करें

  • धन संपत्ति में निवेश करने की भूल न करें

  • नए व्यवसाय की शुरू न करें

  • गृह प्रवेश या घर के निर्माण या मरम्मत संबंधी कार्य न करें

  • बच्चों के मुंडन नहीं कराएं

  • नए वाहन की खरीदारी इस दौरान न करें

Also Read: Kharmas 2021 के बीच 08 दिनों के लिए लगेगा Holashtak, दोनों को क्यों माना जाता है अशुभ, इस दौरान भूल कर भी न करें ये 8 काम

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola