ePaper

Easy Mehndi Design: हरतालिका तीज पर जरूर ट्राइ करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, हाथों पर लगेंगे बेहद सुंदर

Updated at : 05 Sep 2024 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Mehndi Design for Hartalika teej

Mehndi Design for Hartalika teej

Hartalika Teej 2024: अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस लेख में आपको कई ऐसी मेहंदी डिजाइन दी जा रही है, जिसे आप इस तीज पर अपने हाथों में लगा सकती हैं.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: चाहे महिला हो या लड़की मेहंदी लगाना हर किसी को बहुत पसंद आता है और आए भी क्यों ना मेहंदी की प्यारी महक और इसका गाढ़ा रंग सबके दिल को बहुत खुश कर देता है. भारत में हर शुभ अवसर, चाहे शादी हो, पूजा-पाठ हो या फिर कोई त्योहार मेहंदी लगाने की प्रथा बहुत पुरानी है, जिसका अनुसरण महिलायें आज भी कर रही हैं. सुहागिन महिलायें किसी विशेष पूजा के अवसर पर अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगती है, क्योंकि ये शुभ माना जाता है. इस साल पूरे देश में हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा और इस पूजा में भी महिलायें अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से जरूर सजायेंगी. अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो इस लेख में आपको कई ऐसी मेहंदी डिजाइन दी जा रही है, जिसे आप इस तीज पर अपने हाथों में लगा सकती हैं.

फुल हैन्ड मेहंदी

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

अगर आपको मेहंदी लगाना बहुत पसंद है और आपको अपने हाथ मेहंदी डिजाइन से भरे हुए अच्छे लगते हैं तो इस हरतालिका तीज पर आप अपने हाथों में फुल हैन्ड मेहंदी लगा सकती हैं. इस प्रकार की मेहंदी हाथों को रॉयल लुक देती हैं और तीज जैसे त्योहारों पर महिलाएं इस प्रकार की मेहंदी डिजाइन को खूब पसंद करती हैं.

Also Read: हरतालिका तीज के लिए यहां से चुने ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

Also Read: फेस्टिव सीजन में लगाएं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

इंडियन मेहंदी डिजाइन

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

इंडियन मेहंदी डिजाइन, भारत के पौराणिक डिजाइनस और प्रकृति से प्रभावित होकर बनाई जाती है, इस प्रकार की मेहंदी डिजाइन त्योहार के मौकों पर बहुत सुंदर लगती हैं, क्योंकि ये हाथों को पारंपरिक लुक देती है, जिससे त्योहार का फील और बढ़ जाता है.

Also Read : Mehndi Design for Hartalika teej: अबतक का सबसे सुंदर मेहंदी डिजाइन, मेहंदी के साथ ऐसे लें तस्वीरें

यूनिक मेहंदी डिजाइन

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

अगर आप इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों में ऐसी मेहंदी लगाना चाहती हैं, जो सबसे अलग और यूनिक हो, तो आप इस प्रकार की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इस प्रकार की मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर लगती है और लगाने में भी आसान होती है. ये मेहंदी डिजाइन हाथों की शोभा को और बढ़ा देते हैं.

Pic credit: akshya- prabhat khabar
विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola