ePaper

Hariyali Teej 2022:हरियाली तीज पर दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन एक्ट्रेस से लें ड्रेसेज, मेकअप टिप्स

Updated at : 25 Jul 2022 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Hariyali Teej 2022:हरियाली तीज पर दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो इन एक्ट्रेस से लें ड्रेसेज, मेकअप टिप्स

Hariyali Teej 2022: सावन का महीना बेहद खास और बहुत पवित्र माना जाता है. सावन माह में कई महत्वपूर्ण पर्व पड़ते हैं. इन्हीं पर्व और त्योहारों में एक त्योहार हरियाली तीज व्रत है जो इस बार 31 जुलाई 2022 को मनाया जायेगा यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखती हैं.

विज्ञापन
undefined

हरयाली तीज में हरे रंग का बहुत महत्व है सुहागिनें इस त्योहार में हरा रंग जरूर से शामिल करती हैं. वहीं सावन के महीने में महिलाएं खासतौर पर हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं.अगर आप भी आने वाली हरियाली तीज के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं. तो बीटाउन की इन अभिनेत्री के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

undefined

डार्क ग्रीन कलर की साड़ी को इस तरह से पहन सकती हैं जिसके साथ फ्लोरल प्रिंट का ब्लाउज मैच हो दिशा परमार की तरह हरी चूड़ियों के साथ डार्क ग्रीन कलर की प्लेन सी साड़ी को फ्लोरल प्रिंट के हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करें. वहीं बालों को खुला रखें या फिर चाहें तो हाफ टेल बनाकर इसे और खूबसूरत लुक दें.

undefined

प्लेन सी ग्रीन कलर की साड़ी को शनाया कपूर ने सिल्वर हैवी सिक्वेंस वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है. आप भी चाहें तो किसी सिल्वर ब्लाउज के साथ ऐसी ही सी ग्रीन साड़ी को पेयर कर सकती हैं. वहीं सेंटर पार्टेड लो बन में गजरा और बाली बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे

undefined

आलिया भट्ट हरे रंग की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहने दिख रही हैं. जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है. साड़ी के किनारे जहां गोल्डन जरी के हैं वहीं साड़ी पर बनी डिजाइन भी गोल्डन कलर की है. यह स्टाइल भी हरियाली तीज में आपके लुक को चार चांद लगा सकता है.

undefined

तीज के मौके पर यदि आप हर चीज मैचिंग करके पहनने वाली हैं तो आप अपनी ग्रीन ड्रेस के हिसाब से उस शेड के झुमके या कान की बालियां पहन सकती हैं. आप अपने लहंगे, साड़ी या सूट के साथ मैच करके इसका सिलेक्शन हरे रंग की अंगूठी और नेकपीस भी ट्राई कर सकती हैं.

undefined

सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी में कियारा आडवाणी कितनी खूबसूरत लग रही हैं.आप चाहें तो किसी प्रिंटेड ब्लाउज के साथ एंब्रायडरी वाली साड़ी को मैच कर सकती हैं. कियारा आडवाणी ने ऑर्गेंजा साड़ी को फ्लोरल मोटिफ्स के ब्लाउज के साथ मैच किया है. साथ में हैवी ईयररिंग्स और लो मेसी बन परफेक्ट लुक दे रहे हैं.

undefined

हरे रंग के काफी सारे शेड्स होते हैं. जान्हवी कपूर की इन साड़ी डिजाइन को जरूर देखें . त्योहार के मौके पर महिलाओं को सजने संवरने के साथ ही मेहंदी लगवाने का भी खूब शौक होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola