Happy World Environment Day 2022 Wishes: चलो इस धरती को... विश्व पर्यावरण दिवस पर भेजें जागरूकता संदेश

Happy World Environment Day 2022:पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस साल की थीम ओनली वन अर्थ है. आप भी अपनों को इस दिन के उद्देश्य से जोड़ने के लिए यहां से भेजें जागरूकता से भरे शुभकामना संदेश.
Happy World Environment Day 2022 Wishes: पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में आयोजित किया गया था और तब से यह दिन हर साल 5 जून को मनाया जाता है. यह दिन हमारे पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए कार्रवाई के लिए एक मंच बनाने के लिए मनाया जाता है. आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यहां से भेजें शुभकामना संदेश.
चलो आज इस जमीं को
फिर से जन्नत बनाते हैं,
रोज न सही आज दो चार पौधे लगाते हैं
पर्यावरण दिवस 2022 की शुभकामनाएं
इस “Environment Day” पर नए फूल हम लगाएंगे
हो सकेगा तो खुद को इतना मज़बूत हम बनाएंगे
कि पहले की तरह ही “Nature” में जीना फिर से हम अपनाएंगे
Happy World Environment Day 2022
पेड़-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी खुशहाली,
पेड़-पौधों को जो इस तरह करोगे नष्ट
ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो,
पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो,
कुछ तो अब शर्म करो, पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो
Happy World Environment Day
विश्व पर्यावरण दिवस पर आप
ये कसम जरूर खाएं,
अपने पूरे जीवन में कम से कम
10 पेड़ जरूर लगाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
पर्यावरण की रक्षा में दीजिए योगदान,
इससे हमारा देश बनेगा महान.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
पेड़ पौधे हैं लाभकारी,
पर्यावरण के लिए हैं हितकारी.
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की शुभकामनाएं
पेड़ों को कटने से बचाने में सफल हो जाओगे,
तभी पर्यावरण को स्वच्छ बना पाओगे,
जब तुम पेड़ लगाओगे और लोगों को जागरूक बनाओगे,
तभी पर्यावरण की सुरक्षा कर पाओगे.
Happy World Environment Day 2022
पर्यावरण प्रदूषण जो इतना फैलाओगे,
तो प्राकृतिक आपदाओं से कैसे बच पाओगे,
कुछ भी नहीं होगा विश्व पर्यावरण दिवस मानने से,
पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ होगा पेड़ लगाने से,
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.
चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं
Happy World Environment Day 2022
विज्ञान का कद तुम कभी इतना नहीं बढ़ा पाओगे
कि पर्यावरण प्रदूषण करके, प्राकृतिक आपदाओं से बच जाओगे
समझदारी दिखाओ और पेड़ लगाओ
मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाओ.
Happy World Environment Day
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




