Happy Mahashivratri 2023 Wishes, Messages: जय महाकाल ... महाशिवरात्रि पर भेजें बधाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Feb 2023 7:58 AM
Happy Mahashivratri 2023 Wishes Images, Messages: आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस मौके को भक्तिमय बनाने के लिए हम आपके लिए भोलेनाथ के मंत्र, शानदार विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं. जिसे अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को भेज भोलेनाथ से प्रसन्न होने व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं.
Happy Mahashivratri 2023 Wishes Images, Messages: महाशिवरात्रि या महाशिवरात्रि, जिसका शाब्दिक अर्थ भगवान शिव की महान रात है, बहुत धूमधाम से मनाए जाने वाले सबसे बड़े और सबसे शुभ हिंदू त्योहारों में से एक है. इस बार आज 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है. संहार के देवता शिव ने इसी दिन माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था. ऐसी भी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शंकर जी सर्व प्रथम शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे. इस मौके को भक्तिमय बनाने के लिए हम आपके लिए भोलेनाथ के मंत्र, शानदार विशेज, कोट्स और शायरी लेकर आए हैं. जिसे अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को भेज भोलेनाथ से प्रसन्न होने व दीर्घायु की कामना कर सकते हैं.
ओम नमः शिवाय कहते रहें!
भगवान शिव का आशीर्वाद जीवन भर आपके साथ बना रहे।
Happy Maha shivratri 2023
जटाओं में भगीरथी का है प्रवाह नवरत गले में लम्बे-लम्बे सर्प शोभते है हार से,
डमड डमड डमड डमड डमरू नाद है गूँजता,
नृत्य तांडवी बहे है शिव के तार तार से।
जय महाकाल..
Happy Maha shivratri 2023
सजा है शक्ति का दरबार
सजा है शक्ति का दरबार, आई है भोले बाबा की बारात,
शिव के चरणों में चढ़ रही है भांग, खुशियों में झूम रहा संसार।
Happy Maha shivratri 2023
आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं,
महादेव का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे
Happy Maha shivratri 2023
शिव और पार्वती का प्यार अमर हुआ
पार्वती का शिव के लिए जन्म हुआ
एक दूसरे के बिना इनका जीवन अधूरा
इन दोनों के मिलने से ही संसार ये पूरा
Happy Maha shivratri 2023
कई जन्मों के बाद शिव ने पार्वती से शादी रचाई
विश्व की सबसे सुंदर जोड़ी बनाई
महाशिवरात्रि की आपको बधाई
Happy Maha shivratri 2023
सदियों की प्रतीक्षा के बाद
आया पल शिव और पार्वती के मिलन का
ना तुम राम ना तुम कान्हा बनना
मैं पार्वती तुम सिर्फ मेरे शिव बनना
Happy Maha shivratri 2023
शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है,
शिव भगवंत है, शिव ओंकार है
शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
Happy Maha shivratri 2023
भोले की महिमा है अपरम्पार करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,
शिव की दया आप पर बनी रहे और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें।
Happy Maha shivratri 2023
तेरी चौखट पर सिर रख दिया है, भार मेरा उठाना पड़ेगा,
मैं भला हूं, बुरा हूं मेरे भोले भंडारी, मुझको अपना बनाना पड़ेगा।
Happy Mahashivratri 2023
दुनिया की हर मोहब्बत मैने,स्वार्थ से भरी पायी है,
पवित्र प्यार की खुशबू सिर्फ मेरे महादेव के चरणों से आयी है।
हैप्पी महाशिवरात्रि 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










