Happy Guru Purnima 2023 Wishes: तस्मै श्री गुरुवे नमह … भेजें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
Guru Purnima 2025
Happy Guru Purnima 2023 Wishes: माता और पिता के अलावा, गुरु बच्चे के पालन-पोषण और जीवन को आकार देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. गुरु पूर्णिमा इस बार 3 जुलाई को है.इस दिन आप भी अपने गुरु को सम्मान देने के लिए यहां से भेजें गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश.
Happy Guru Purnima 2023 Wishes: हममें से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. कह सकते हैं कि माता और पिता के अलावा, गुरु बच्चे के पालन-पोषण और जीवन को आकार देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) इस बार 3 जुलाई को है. इस दिन आप भी अपने गुरु को सम्मान देने के लिए यहां से भेजें गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश.
अक्षर ज्ञान ही नहीं,
गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान
गुरुमंत्र को कर आतमसात
हो जाओ भबसागर से पार!
शुभ गुरु पुर्णिमा 2023
शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय हैं प्यार.
गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर
मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम,
मेरे गुरु जी कृपा राखियो
तेरे ही अर्पण मेरे प्राण !
गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
वक्त भी सिखाता है और गुरु भी,
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है
कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है
और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।
गुरु पुर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं…
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेशवरह;
गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:
अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है
और गुरु ही भगवान शंकर है
गुरु ही साक्षात परब्रह्म है
ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं
गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं
गुरु होता सबसे महान
जो देता है सबको ज्ञान
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें
अपने गुरु को प्रणाम
गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं
गुरु गोविंद दोउ खडे काके लागूं पांय
बलिहारी गुरु आपने
गोविंद दियो बताय
गुरु पूर्णिमा 2023 की शुभकामनाएं
मेरे जीवन को सार्थक बनाने के लिए
गुरु जी आपका धन्यवाद
गुरु पूर्णिमा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए