Happy Gurpurab Guru Nanak Jayanti 2022: वाहे गुरु का आशीष... गुरु नानक जयंती पर भेजें शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Nov 2022 6:31 AM
Happy Gurpurab Guru Nanak Jayanti 2022: इस साल गुरु नानक जयंती 8 नवंबर 2022 को है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं भेजते हैं. आप भी इन चुनिंदा मैसेज से प्रकाश पर्व की भेज सकते हैं बधाई-
Happy Guru Nanak Jayanti Gurpurab 2022 Wishes Images, Quotes, Messages: गुरु नानक जयंती कार्तिक के महीने में पूर्णिमा के दिन होती है, इस कारण इसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के प्रथम गुरु व संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. इनका जन्म पंजाब में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी (वर्तमान में ननकाना साहिब, पाकिस्तान) नामक जगह पर हुआ था. इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं भेजते हैं. आप भी इन चुनिंदा मैसेज से प्रकाश पर्व की भेज सकते हैं बधाई-
गुरु नानक देव जी के सद्कर्म,
हमे सदा दिखाएंगे राह,
वाहे गुरु के ज्ञान से,
सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे,
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
सतगुरु सब दे काज संवारे
आप सब को प्रथम सिख गुरु
नानक देव जी के जन्म दिवस की
हार्दिक बधाइयां
खुशियां और आपका जन्म जन्म का साथ हो,
हर किसी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो।
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सिर पर गुरु नानक का हाथ हो।
गुरु पर्व की शुभकामनाएं
नानक नाम जहाज है,
जो जपे वो उतरे पार।
मेरा सद्गुरु करता मुझको प्यार,
वही तो है मेरा खेवनहार।
हैप्पी गुरु नानक जयंती
नानक-नानक मैं हरदम करूं,
मेरे गुरु को ढूंढती मैं फिरूं,
मुझको दे दो ऐसा आशीर्वाद,
आंखें जब खोलूं दर्शन तेरे करूं।
हैप्पी गुरु नानक जयंती
जगत झूठ है सच है ईश्वर
तुमने ही बतलाया।
वेद पुरान कुरान सभी का
सार हमें समझाया ।
पावन ‘गुरुवाणी’ से हरते
सब अज्ञान हमारे॥
जय जय गुरु नानक प्यारे॥
इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों और मेरे दुखों का है अँधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाये
गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई।
सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ
है हरपल, हरदम वो मेरे साथ
है विश्वास वही राह दिखायेंगे
मेरे सारे बिगड़े काम बन जायेंगे
हैप्पी गुरु नानक जयंती
सतनाम श्री वाहे गुरु, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
सतगुरु सबके काज सवारें, हम सभी के आप रखवारे
सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह
गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
इस जग की माया से छूट जाए मोह मेरा
वाहे गुरु कर दो ऐसी महर कि बस जुबां पर नाम हो हमेशा तेरा
गुरुनानक जयंती की लख लख बधाइयां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










