Happy Eid-ul-Fitr 2022: नया चांद मुबारक... अपनों को यहां से भेजें ईद की मुबारकबाद

Happy Eid-ul-Fitr 2022: ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है. इस त्योहार को मुस्लिम धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते है. भारत में ईद 3 मई को मनाई जाएगी. ऐसे में अपनों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहले से तैयारी कर लें और यहां से भेजें शानदार मैसेज...
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां,
ईद है ख़ुदा का एक नायाब तबारक,
और हम भी कहते हैं आपको ईद मुबारक
ईद के दिन आओ करें यही वादा
खुदा की ही राहों में चलेंगे सदा,
खुदा की हो हम पर मेहरबानी
कर दे माफ हम सब की सारी नाफरमानी,
सभी को ईद मुबारक…
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
ज़िन्दगी का हर पल खुशियों से कम न हो
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो…
ईद मुबारक
ऐ चांद उनको मेरा ये पैगाम देना
खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,
जब देखें वो तुझे तो
मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना…

अल्लाह आपकी नेकियों को कबूल करे,
नाफरमानी और गुनाहों को माफ करे
और दुनिया भर के पीड़ितों की तक्लीफ आसान करे
ईद मुबारक
खुदा करे कि हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला सुहानी शाम बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चहरे से मुस्कान,
हर दिन ऐसे मेहमान बनकर आए.
चांद रात मुबारक !
अल्लाह आपकी नेकियों को कबूल करे,
नाफरमानी और गुनाहों को माफ करे
और दुनिया भर के पीड़ितों की तक्लीफ आसान करे
ईद मुबारक
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही हैं दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
Eid Mubarak 2022

रात का नया चांद मुबारक
चांद की चांदनी मुबारक
फलक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको ईद मुबारक…
मुबारक नाम है तेरा
मुबारक ईद हो तुझको
जिसे तू देखना चाहे
उसी की दीद हो तुझको
सभी को ईद मुबारक
Happy Eid 2022

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए
ईद मुबारक.
दीपक में अगर नूर ना होता,
तन्हा दिल यूं मजबूर ना होता,
पास आकर गले न मिल पाएंगे,
पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे
ईद मुबारक

खुदा करे कि हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला सुहानी शाम बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चहरे से मुस्कान,
हर दिन ऐसे मेहमान बनकर आए.
चांद रात मुबारक !
ईद आई तुम न आए
क्या मज़ा है ईद का,
ईद ही तो नाम है
इक दूसरे की दीद का
ईद मुबारक 2022
ईद के खास मौके पर,
अल्लाह आपकी सभी मुरादों को कबूल करे
ईद मुबारक!
आगाज ईद है, अंजाम ईद है
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है
जिसने भी रखे रोजे
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
Also Read: Eid 2022 Mehndi Design: ईद के मौके पर हाथों में रचाएं मेहंदी के ये खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन, देखेंदुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फ़ैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




