Happy Birthday Rani Mukherjee:लग्जरी जिंदगी जीती हैं रानी मुखर्जी,आलीशान घर और कार की मालकिन हैं मर्दानी

Happy Birthday Rani Mukerji : रानी मुखर्जी की बड़ी फैन फॉलोअिंग है.आपको बता दें रानी सात फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुकी हैं. बॉलीवुड की मर्दानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं.
Happy Birthday Rani Mukerji: बॉलीवुड की मर्दानी यानी रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने अभिनय और आवाज के दम पर फिल्मी जगत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी की बड़ी फैन फॉलोअिंग है. आपको बता दें रानी सात फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुकी हैं.
साल 1996 में आई फिल्म राजा की आएगी बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने अभिनय के दम पर लोहा मनवाया. भले रानी की पहली फिल्म ने पर्दे पर खास कमाल ना किया हो लेकिन आज कमाई के मामले में एक्ट्रेस कई बड़ी स्टार्स को पीछे छोड़ती हैं. गुलाम हो या फिर मर्दानी हर एक फिल्म से रानी ने अपनी छाप फैंस के बीच छोड़ी है. रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं.
रानी ने अब तक जो भी कमाई की है वह सिर्फ अपने दम पर की है. बड़े बड़े मेकर्स रानी को अपनी फिल्मों में लेने को बेकरार रहे हैं. आज के वक्त में रानी कम ही फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन जिस भी फिल्म का वो हिस्सा होती हैं, वो छा जाती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रानी मुखर्जी अपनी एक फिल्म के लिए आज के वक्त में करोड़ों चार्ज करती थीं. साल 2021 के ‘IBTimes’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रानी की कुल संपत्ति 12 मिलियन USD (करीब 90 करोड़) है.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रानी को अपने फिल्मों में साइन करने के लिए बड़े-बड़े फिल्म मेकर कोशिश में रहते हैं. रानी की लाइफस्टाइल की बात करें तो वह लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करती हैं. उन्हें मंहगे कारों का शौक है, रानी के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी एक्सपेंसिव कारे हैं. रानी व आदित्य ने साल 2014 में शादी करने का फैसला किया और आज वे अपनी बेटी आदिरा के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में रानी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ आलीशान घर में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक अपार्टमेंट लिया है, जिसकी कीमत सात करोड़ से अधिक की बताई जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




