ePaper

Happy Baisakhi 2024 Wishes: बैसाखी के खास मौके पर अपने दोस्तों और परिजनों से शेयर करें ये शुभकामना संदेश

Updated at : 14 Apr 2024 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Baisakhi 2024 Wishes

Happy Baisakhi 2024 Wishes

Happy Baisakhi 2024 Wishes: आज पूरा देश बैसाखी का खास त्यौहार मना रहा है. ऐसे में ये हैं आपके लिए कुछ शुभकामनाएं जो आप शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Baisakhi 2024 Wishes: आज यानी 13 अप्रैल को देशभर में बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सिक्खों के लिए नववर्ष के रुप में मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन सिक्खों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्‍थापना की थी. ऐसे में बैसाखी के इस खास मौके पर इन संदेशों के जरिये अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेजें अपना प्यार और अपनी शुभकामनाएं.

Happy Baisakhi 2024: बैसाखी का खुशहाल मौका, ठंडी हवा का झौंका

बैसाखी का है खुशहाल मौका,

ठंडी हवा का है झोंका,

पर तेरे बिन अधूरा है सब,

लौट आओ हमनें अभी भी खुशियों को रोका है

बैसाखी की खूब सारी शुभकामनाएं.

Happy Baisakhi 2024: बेहतर जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए

बेहतरीन जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए,

नववर्ष आपके लिए मंगलमय हो

बैसाखी की ढेरों शुभकामनाएं 2024!

Happy Baisakhi 2024: फूलों की महक . . .

फूलों की महक,

गेंहू की बालियां,

तितलियों की रंगत,

अपनों का प्यार,

सब को दिल से मुबारक हो,

बैसाखी का त्योहार…

बैसाखी 2024 की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2024

Happy Baisakhi 2024: खालसा मेरो रूप . ..

खालसा मेरो रूप हैं खास,

खालसे में करूं मैं निवास,

खालसा मेरा मुख है अंगा,

खालसे के साजन दिवस की,

आप सब को बधाई,

बैसाखी की ढेरों शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2024: बैसाखी है आई….

बैसाखी है आई,

साथ में ढेर सारी खुशियां है लाई,

तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ.

मिलकर सारे बंधु भाई,

बैसाखी की ढेरों शुभकामनाएं.

Happy Baisakhi 2024: नए दौर की…

नए युग की शुरुआत है,

सत्‍यता, कर्तव्‍यता का सदा साथ है,

बैसाखी का यह सुंदर पर्व, सदैव याद दिलाता है,

मानवता का पाठ!!

बैसाखी 2024 की शुभकामनाएं.

Happy Baisakhi 2024: बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां है लाई

बैसाखी आई है, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई है,
तो अब भंगड़ा पाओ, खुशियां मनाओ
मिलकर सब बंधु भाई
बैसाखी 2024 की शुभकामनाएं

Also Read: Baisakhi 2024: जानें क्या है इस साल बैसाखी की तारीख और इस खास पर्व से जुड़ा इतिहास और महत्व

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola