ePaper

Hair Fall Remedies: बालों का झड़ना हो जाएगा कम, डायट में शामिल करें ये चीजें

Updated at : 21 Aug 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Fall Remedies: बालों का झड़ना हो जाएगा कम, डायट में शामिल करें ये चीजें

Diet for Hair Fall: आज हम आपको कुछ ऐसी बीजों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका सेवन आपको बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करना चाहिए.

विज्ञापन

Hair Fall Remedies: हम में से सभी कोई यह चाहते हैं कि हमारे बाल, लंबे घने और काले जरूर हों. लेकिन कई बार न्यूट्रिशन में कमी होने की वजह से हमारे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो बालों के झड़ने की समस्या की वजह से परेशान हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे सीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन अगर आप रेगुलर बेसिस पर करते हैं तो ये बालों के झड़ने की समस्या से आपको राहत दिला सकते हैं. जिन भी चीजों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है ये सभी चीजें आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन प्रोवाइड करने में आपकी मदद करते हैं. तो चलिए इन सुपरसीड्स के बारे में जानते हैं.

चिया सीड्स

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में चिया सीड्स को शामिल करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, जिंक और कॉपर पाया जाता है. ये सभी चीजें हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं. यह आपके बालों को झड़ने से तो बचाता ही है बल्कि इसके साथ ही नए बाल उगाने में मदद भी करता है.

Also Read: Hair Care Tips: जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? आज ही शुरू करें इन चीजों का इस्तेमाल

Also Read: Hair Care Tips: दही में मिला दें बस ये एक चीज, मजबूत के साथ घने भी हो जाएंगे आपके बाल

कद्दू के बीज

बालों के हेल्थ के लिए कद्दू के बेज काफी फायदेमंद होते हैं. इनमें आपको विटामिन-ए, जिंक और कॉपर मात्रा में पाया जाता है. कद्दू के बीज में सेलेनियम भी पाए जाते हैं. ये सभी चीजें मिलकर आपके बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं.

मेथी के दाने

अगर आपके बाल कमजोर होकर झड़ रहे हैं तो ऐसे में मेथी के दाने आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये आपके बालों को मजबूती प्रदान करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं. ये आपके बालों को जरुरी न्यूट्रिशन देते हैं जिससे आपके बाल मजबूत हो जाते हैं. अगर आपको रूसी यानि की डैंड्रफ की समस्या है तो ऐसे में भी मेथी के दाने आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

कलौंजी

कलौंजी का इस्तेमाल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इनमें आपको एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. यह आपके बालों के जड़ों को मजबूत तो बनाते ही है बल्कि इसके साथ ही आपके स्कैल्प को इन्फेक्शन से भी बचाकर रखते हैं. इसका सेवन करने पर आपके बाल झड़ते भी कम हैं और नए बाल भी उगते हैं.

Also Read: Hair Care Tips: बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो करें इन चीजों का सेवन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola