Hair Care Tips: अब महंगे हेयर ट्रीटमेंट नहीं, इस तरीके से बालों की समस्या को करें दूर
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 25 May 2025 3:37 PM
hair care ( AI generated image)
Hair Care Tips: बालों की हेल्थ और खूबसूरती बनी रहे इसके लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. अंडे का इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने के लिए और समस्याओं को दूर करने में कारगर है.
Hair Care Tips: लंबे, घने और काले खूबसूरत बाल किसी की भी सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं. बालों की हेल्थ और खूबसूरती बनी रहे इसके लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. ये ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट जेब पर भारी तो पड़ते हैं कभी कभी नुकसान भी पहुंचाते हैं. बालों की सही देखभाल के लिए आप घर में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल के सकते हैं. ये घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से आपके बाल मजबूत होते हैं. अंडे का यूज तो आपने खाना बनाने में कई बार किया होगा पर ये बालों के लिए भी लाभदायक है. अंडा का इस्तेमाल बालों को मजबूत बनाने के लिए और समस्याओं को दूर करने में कारगर है. तो आइए जानते हैं कैसे आप अंडे का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकते हैं.
अंडा लगाने के फायदे
डैंड्रफ को कम करता है: अंडे का इस्तेमाल डैंड्रफ को कम करता है. अंडे में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है.
बाल झड़ने कि समस्या से छुटकारा: अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या को कम करता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो बालों को मजबूत बनाता है और हेयर ग्रोथ में सहायक है.
यह भी पढ़ें– Hair Care Mistakes: रूखे-बेजान बालों का कारण बन सकती हैं ये गलतियां, गर्मियों में इन हेयर केयर मिस्टेक्स से बचें
इस्तेमाल करने का तरीका
अंडे का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं. अंडे और दही का इस्तेमाल बालों के लिए लाभदायक है. आप एक कटोरी में दही को लें और इसमें आप एक या दो अंडे को फोड़ कर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसको अपने बालों में लगा लें और इसको आपको 20 मिनट या आधे घंटे तक रखना है और फिर शैंपू से बालों को धो लें. इसका इस्तेमाल करना आपके बालों के लिए फायदेमंद है.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: चाय के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप? ब्लैक टी से करें हेयर केयर
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










